Exclusive: कल रिलीज़ हो रही ‘द राजा साब’! क्या प्रभास फिर रचेंगे इतिहास, एडवांस बुकिंग में पहले ही तोड़ दिए रिकॉर्ड?

भारतीय सिनेमा की दुनिया में प्रभास का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। वे न सिर्फ पैन-इंडिया सुपरस्टार हैं, बल्कि उनकी लोकप्रियता अब ग्लोबल लेवल पर भी साफ दिखती है। 9 जनवरी 2026 को उनकी बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म उनकी अब तक की इमेज से बिल्कुल अलग बताई जा रही है, जिसमें कॉमेडी, हॉरर और एक्शन का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी और प्रभास की सुपरस्टार विरासत को और मजबूत बनाएगी।

नॉर्थ अमेरिका में रचा नया रिकॉर्ड

प्रभास अब ऐसे इकलौते भारतीय अभिनेता बन गए हैं, जिनकी लगातार तीन फिल्में- सलार: पार्ट 1, सीज़फायर, कल्कि 2898 एडी और अब द राजा साब नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग से 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमा चुकी हैं। यह आंकड़ा उनकी जबरदस्त इंटरनेशनल फैन फॉलोइंग को दिखाता है। हैदराबाद से लेकर हॉलीवुड तक, लोग उनकी फिल्म के लिए टिकट खरीदने को उत्साहित हैं। ट्रेड एनालिस्ट मान रहे हैं कि द राजा साब की ओपनिंग बेहद बड़ी हो सकती है और यह कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

लीक ऑडियो ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज़

फिल्म की रिलीज़ से पहले इसका बज़ तब और तेज हो गया, जब एक बड़े डिस्ट्रीब्यूटर का लीक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस ऑडियो में प्रभास की जमकर तारीफ की गई है। उन्होंने कहा कि ‘रिबेल स्टार’ हर तरह की भूमिका में खुद को ढाल लेते हैं। कॉमेडी में वे लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं, हॉरर सीन में रोंगटे खड़े कर देते हैं और एक्शन में दमदार हीरोइज़्म दिखाते हैं। इस ऑडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा और उम्मीदें दोनों कई गुना बढ़ गई हैं।

क्या ‘द राजा साब’ बनाएगी नई मिसाल?

प्रभास की मजबूत स्क्रीन प्रेज़ेंस और फिल्म के अनोखे कॉन्सेप्ट को देखते हुए इसे उनकी सबसे अलग और बहुआयामी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। यह फिल्म सिर्फ एक्शन लवर्स ही नहीं, बल्कि फैमिली ऑडियंस और थ्रिल पसंद करने वालों को भी पसंद आने की उम्मीद है। थिएटर्स में हाउसफुल शो की तैयारियां चल रही हैं और फैंस का उत्साह चरम पर है। सवाल सिर्फ इतना है कि क्या द राजा साब वैसी ही ऐतिहासिक ओपनिंग दे पाएगी, जैसी उम्मीद की जा रही है? प्रभास के नाम को देखते हुए जवाब लगभग तय माना जा रहा है।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra