Salman Khan के घर बजेगी शहनाई! भाईजान नहीं, इस खास सदस्य ने गुपचुप की सगाई, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर फैमिली वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी शादी नहीं, बल्कि उनके भांजे की सगाई है। सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री के बेटे अयान अग्निहोत्री ने चुपचाप अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। सलमान खान का परिवार अक्सर लाइमलाइट में रहता है और इस खुशखबरी ने नए साल की शुरुआत को और खास बना दिया है।

अयान अग्निहोत्री ने खुद किया सगाई का ऐलान

अयान अग्निहोत्री ने 3 जनवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर इस बात की पुष्टि की। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी के साथ इंटीमेट इंगेजमेंट की खूबसूरत झलकियां दिखाई। इन तस्वीरों में कपल बेहद खुश और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है। अयान और टीना ने नए साल की शुरुआत एक नए रिश्ते और नए चैप्टर के साथ की है, जिससे फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

रोमांटिक तस्वीरों ने लूटी फैंस की दिल

सामने आई तस्वीरों में अयान अपनी मंगेतर टीना को बाहों में भरे दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में आतिशबाजी नजर आ रही है, जो इस खास मौके को और भी यादगार बना रही है। टीना रिझवानी इन फोटोज में अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। अयान ने तस्वीरों के साथ एक मजेदार और रोमांटिक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि वह “2025 में अपनी गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ रहे हैं।” यह लाइन फैंस को काफी पसंद आ रही है।

सेलेब्स और फैंस ने दी जमकर बधाइयां

अयान अग्निहोत्री की इस पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई। उनके फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं। सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल और मलाइका अरोड़ा जैसे सितारों ने दिल वाले इमोजी और प्यारे मैसेज शेयर किए। फिलहाल सलमान खान या परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन इतना तय है कि खान परिवार में जल्द ही शादी की रौनक देखने को मिलेगी।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra