New Year, New Health! न्यूट्रिशनिस्ट के ये 5 आसान रूल्स अपनाए तो सालभर रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

नए साल की शुरुआत होते ही अधिकतर लोग फिट और हेल्दी रहने का संकल्प लेते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में पुरानी दिनचर्या में लौट आते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है बहुत सख्त नियम और अव्यवहारिक लक्ष्य। असल में सेहतमंद रहने के लिए भारी बदलाव की नहीं, बल्कि छोटी-छोटी सही आदतों की जरूरत होती है। हाल ही में एक न्यूट्रिशनिस्ट ने सोशल मीडिया पर ऐसे आसान हेल्दी रूल्स बताए हैं, जिन्हें बिना किसी दबाव के पूरे साल अपनाया जा सकता है। ये आदतें न सिर्फ शरीर को फिट रखती हैं, बल्कि दिमाग को भी शांत और एनर्जेटिक बनाए रखती हैं।

खाना और एक्टिविटी का संतुलन

न्यूट्रिशनिस्ट की पहली सलाह है कि फ्रिज को हेल्दी बनाएं। जंक फूड हटाकर उसमें फल, सब्जियां और होल फूड्स रखें ताकि हेल्दी खाना आपकी पहली पसंद बने। साथ ही दिनभर एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। रोजाना सिर्फ 10 मिनट की हल्की दौड़ या तेज चलना भी दिमाग को फ्रेश रखता है और तनाव कम करता है। रिसर्च बताती है कि यह मूड कंट्रोल करने वाले ब्रेन एरिया को एक्टिव करता है, जिससे मेंटल क्लैरिटी बेहतर होती है।

पेट की सेहत और अच्छी नींद

अच्छी सेहत की जड़ पेट से जुड़ी होती है। इसलिए गट हेल्थ को नजरअंदाज न करें। डाइट में प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक फूड्स शामिल करें जैसे छाछ, दही, इडली, डोसा, अचार, कांजी, ढोकला, सेब और हरी सब्जियां। ये पाचन सुधारते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही समय पर सोने की आदत डालना बेहद जरूरी है। पर्याप्त नींद से स्ट्रेस हार्मोन कंट्रोल में रहता है और शरीर को सही तरह से रिकवर होने का मौका मिलता है।

लक्ष्य लिखें, फोकस मजबूत करें

न्यूट्रिशनिस्ट की सबसे खास सलाह है अपने लक्ष्य लिखना। रोज अपने हेल्थ और लाइफ गोल्स लिखने से दिमाग उन्हें ज्यादा गंभीरता से लेता है। इससे मोटिवेशन बना रहता है और आप आसानी से ट्रैक पर टिके रहते हैं। यह आदत न सिर्फ फिटनेस में मदद करती है, बल्कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भी फोकस बढ़ाती है। छोटे कदम और लगातार प्रयास ही पूरे साल हेल्दी रहने का असली मंत्र हैं।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra