Salman Khan बनेंगे गलवान के हीरो! टीजर रिलीज होते ही बढ़ा क्रेज, जानिए ‘बैटल ऑफ गलवान’ की पूरी कहानी

साल 2026 बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। इन्हीं में से एक है सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’। यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है। सलमान खान इसमें भारतीय सेना के वीर अधिकारी कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। फिल्म का टीजर सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

टीजर के साथ सामने आई रिलीज डेट

27 दिसंबर को सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया। पनवेल फार्म हाउस पर सेलिब्रेशन के बाद उन्होंने फैंस को बड़ा तोहफा दिया और फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया। इसी के साथ उन्होंने ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट भी घोषित की। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आमतौर पर ईद पर फिल्में रिलीज करने वाले सलमान इस बार ईद से अलग तारीख पर आ रहे हैं, क्योंकि ईद 2026 पर पहले से ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ रिलीज होना तय है।

सलमान खान प्रोड्यूसर भी

‘बैटल ऑफ गलवान’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है, यानी सलमान सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि इस फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म में उनके अपोजिट चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। सलमान की पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी। इसके बाद उन्होंने स्क्रिप्ट को लेकर काफी सतर्कता बरती और आखिरकार इस देशभक्ति कहानी को चुनने का फैसला किया।

टीजर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है और अब टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर टीजर को लेकर जमकर तारीफ हो रही है। लोग सलमान के गंभीर और दमदार अवतार की सराहना कर रहे हैं। अब फैंस को बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। माना जा रहा है कि ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज किया जा सकता है।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra