Raisins vs. Dry Grains: सर्दियों में किसका असर ज्यादा, जानें पूरा फर्क

सर्दियों के आते ही हमारा खान-पान भी बदलने लगता है। ठंड के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है, इसलिए लोग अपने भोजन में ऐसे पोषक तत्व शामिल करना पसंद करते हैं जो शरीर को गर्म रखें, ऊर्जा दें और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। इसी वजह से नट्स सर्दियों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। नट्स के बीच किशमिश और मुनक्का दो ऐसे सूखे मेवे हैं जो देखने में भले ही समान लगते हों, लेकिन इनके गुण, पोषक तत्व और फायदे अलग-अलग होते हैं।

किशमिश और मुनक्का में पोषक तत्वों का अंतर

किशमिश और मुनक्का दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं, लेकिन दोनों के भीतर मौजूद तत्व अलग प्रभाव डालते हैं। किशमिश में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो इसे पाचन के लिए फायदेमंद बनाता है। यह विटामिन, आयरन, पोटेशियम और मिनरल्स का अच्छा स्रोत होती है। दूसरी ओर मुनक्का कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है और इसके साथ ही इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कई तरह के विटामिन भी मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए इसे और ज्यादा फायदेमंद बनाते हैं।

दोनों के फायदे कैसे करते हैं शरीर को मजबूत?

किशमिश में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। हेल्थलाइन के अनुसार आधा कप किशमिश में लगभग 3.3 ग्राम फाइबर होता है, जिससे कब्ज, गैस और अन्य पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। किशमिश में प्राकृतिक शुगर होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सुरक्षित मानी जाती है। यह त्वचा को निखारने और शरीर को ऊर्जा देने में भी मदद करती है।

वहीं मुनक्का शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट काफी होता है। इसके साथ ही मुनक्का आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जो खून की कमी को दूर करता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ मौसमी बीमारियों से बचाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। दिल की सेहत के लिए भी मुनक्का बेहद लाभकारी माना जाता है।

कौन देता है ज्यादा ताकत? एक्सपर्ट की राय

आयुर्वेद विशेषज्ञ किरण गुप्ता कहती हैं कि किशमिश और मुनक्का दोनों ही सेहत के लिए जरूरी हैं, लेकिन शरीर को ताकत देने के मामले में मुनक्का ज्यादा प्रभावी माना जाता है। इसमें मौजूद आयरन और कैल्शियम कमजोरी दूर करते हैं, शरीर में ऊर्जा बढ़ाते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही ये खून की कमी को भी दूर करता है। इसलिए सर्दियों में यदि आप अपने शरीर को मजबूत और ऊर्जा से भरपूर रखना चाहते हैं, तो मुनक्का आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, संतुलित मात्रा में किशमिश का सेवन भी डाइट में जरूर शामिल करें।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra