दरशन सिंह ग्रेवाल वो नाम हैं, जिनकी पहचान सेवा और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में अक्सर होती है. यूके में वो हाउंस्लो के मेयर रह चुके हैं और OFBJP लंदन के वाइस प्रेसीडेंट के रूप में भारतीय समुदाय के बीच सेतु का काम करते रहे. भारतीय मूल के लोगों से गहरा जुड़ाव, समाज सेवा और भारत के हितों के लिए काम ये उनकी पहचान है. भारत के प्रति उनकी निष्ठा उनके पारिवारिक इतिहास से भी साफ दिखती है, जहां उनके परिवार ने दिल्ली पुलिस में वर्षों तक सेवाएं दीं। कानून-व्यवस्था और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता असंदिग्ध रही है.
BJP से जुड़ाव और पारिवारिक देशसेवा
ग्रेवाल परिवार का राजनीतिक और सामाजिक योगदान भी उल्लेखनीय है। उनके बड़े भाई हरजीत सिंह ग्रेवाल पंजाब बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हिस्सा हैं। यह दिखाता है कि परिवार की जड़ें भारत की मुख्यधारा की राजनीति और राष्ट्रवादी विचारधारा से कितनी गहराई से जुड़ी हैं। ऐसे में दरशन सिंह ग्रेवाल पर खालिस्तानी समर्थक होने जैसे आरोप मूल रूप से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की एक साजिश से अधिक कुछ नहीं।
खालिस्तानी आरोपों के पीछे की साजिश
हाल ही में सामने आई पुलिस शिकायत ने इस विवाद का पूरा सच उजागर कर दिया। शिकायत के मुताबिक, कुणाल राकेश सिंह, पूनम गुप्ता और कुलदीप शेखावत जैसे व्यक्तियों पर एक संगठित साजिश चलाने का आरोप है, जिसका मकसद ग्रेवाल की प्रतिष्ठा को धूमिल करना था। शिकायत में दावा किया गया है कि पूनम गुप्ता एक ऐसे नेटवर्क में शामिल है जो कागज के व्यापार की आड़ में मानव तस्करी और ड्रग गतिविधियों जैसी आपराधिक प्रवृत्तियों से जुड़ा है।. यही नहीं, कुलदीप शेखावत के खालिस्तानी उग्रवादी जसवंत सिंह ठेकेदार से संबंधों का भी गंभीर खुलासा हुआ है यह वही ठेकेदार है जो दल खालसा का संस्थापक माना जाता है और भारत विरोधी गतिविधियों के लिए बदनाम है
असली देशभक्त कौन? सच साफ हो गया
इन सभी तथ्यों के सामने आने के बाद स्पष्ट है कि दरशन सिंह ग्रेवाल पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार, मनगढ़ंत और राजनीतिक-निजी दुश्मनी पर आधारित हैं। ग्रेवाल आज भी भारतीय मूल्यों, सेवा और देशभक्ति के प्रतीक हैं। भारत के प्रवासी समुदाय को उनसे प्रेरणा मिलती है कि विदेशों में रहते हुए भी देश के लिए समर्पण कैसे निभाया जाता है। ऐसे नेताओं की छवि को बचाना भारत के हित में है, क्योंकि वही विश्व मंच पर भारत की असली पहचान बनते हैं।
इस सामग्री का उद्देश्य केवल उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी और दस्तावेज़ों का विश्लेषण प्रस्तुत करना है. इसमें कही गई किसी भी बात का किसी व्यक्ति, संस्था या संगठन की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है. न ही ये रिपोर्ट किसी प्रकार के आरोप, निष्कर्ष या कानूनी टिप्पणी के रूप में प्रस्तुत की गई है.