Daily Makeup में काजल-लाइनर का इस्तेमाल, आंखों के लिए खतरे की घंटी, जानिए कैसे बचें

आजकल महिलाओं की मेकअप किट में लाइनर और काजल सबसे जरूरी चीज़ों में गिने जाते हैं। ये न केवल आंखों की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि चेहरे को भी आकर्षक बनाते हैं। कई महिलाएं इन्हें रोजाना इस्तेमाल करती हैं, लेकिन लगातार उपयोग सिर्फ सुंदरता नहीं, बल्कि आंखों के लिए खतरा भी बन सकता है।

डेली इस्तेमाल से हो सकते हैं ये नुकसान

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आरुषि सूरी के अनुसार, रोजाना आंखों पर काजल या लाइनर लगाने से बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे आंखें लाल हो सकती हैं, खुजली या पानी आना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा, काजल और लाइनर में मौजूद केमिकल्स आंखों के लिए हार्श साबित हो सकते हैं। लगातार इस्तेमाल से आंखों में एलर्जी, जलन और सूजन हो सकती है। कुछ मामलों में यह आईलैश फॉलिकल्स और कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे पलकें झड़ सकती हैं और लंबे समय में दृष्टि पर असर भी पड़ सकता है। यह खतरा और बढ़ जाता है अगर प्रोडक्ट गलत तरीके से साफ न किया जाए या रातभर आंखों में रह जाए।

आंखों की सुरक्षा के उपाय

काजल या लाइनर लगाते समय लोकल या सस्ते प्रोडक्ट्स से बचें।

लिक्विड लाइनर का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित होता है।

लाइनर हटाने के लिए पानी की जगह ऑयल आधारित रिमूवर का प्रयोग करें।

आंखों को लंबे समय तक लाइनर या काजल से ढके रहने न दें।

अगर आप इन सावधानियों को अपनाएंगी, तो आप खूबसूरत दिखेंगी और आंखों को सुरक्षित भी रख सकेंगी।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra