Vijay के बर्थडे पर तृषा कृष्णन का खास पोस्ट, एक फोटो ने फिर तेज कर दी रिश्ते की चर्चाएं

साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय ने 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर फैंस, नेताओं और फिल्मी सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, एक दिन बाद अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने भी विजय को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

तृषा ने शेयर की प्यारी तस्वीर

तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह और विजय साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों एक टेबल के पास खड़े हैं, जहां कई केक रखे हुए हैं। विजय केक की ओर देख रहे हैं, जबकि तृषा उन्हें प्यार भरी नजरों से निहारती दिख रही हैं। फैंस को दोनों की यह केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।

कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान

फोटो के साथ तृषा ने लिखा, “उस इंसान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, जिसकी वजह से सब कुछ इतना खास लगता है।” इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट और नजर न लगने वाला इमोजी भी लगाया। उनका यह पोस्ट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

अफवाहों पर लगा विराम?

पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि तृषा और विजय के बीच दूरियां आ गई हैं। यहां तक कि यह भी दावा किया गया था कि तृषा ने इंस्टाग्राम पर विजय को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, इस खास पोस्ट के बाद इन सभी अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है और दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

क्यों जुड़ता है दोनों का नाम?

विजय की निजी जिंदगी को लेकर आई कुछ खबरों के बाद से ही तृषा का नाम लगातार उनके साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिससे डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिली। तृषा मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंची थीं और उन्होंने विजय के परिवार से मुलाकात भी की थी।

फिल्मों में हिट रही जोड़ी

विजय और तृषा ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’ और ‘कुरुवी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। पर्दे पर दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा खूब प्यार दिया है और उनकी केमिस्ट्री आज भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post