Astrology Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न दें ये 6 चीजें, वरना घर की बरकत और सुख-समृद्धि पर पड़ सकता असर

वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में सूर्यास्त का समय बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि शाम के समय मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इसलिए इस दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि शाम के समय की गई कुछ गलतियां आर्थिक परेशानियों और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं।

दूध, दही और पैसे न दें

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद दूध और दही का लेन-देन नहीं करना चाहिए। इनका संबंध चंद्रमा से माना जाता है और शाम के समय इन्हें देने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है। इसी तरह सूर्यास्त के बाद किसी को उधार पैसे देना भी शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।

प्याज, लहसुन और हल्दी से जुड़ी मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्याज और लहसुन तामसिक प्रकृति की चीजें मानी जाती हैं। इसलिए सूर्यास्त के बाद इन्हें किसी को देने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। वहीं हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से माना गया है। मान्यता है कि शाम के समय हल्दी देने से गुरु कमजोर हो सकता है, जिससे भाग्य और उन्नति में रुकावटें आ सकती हैं।

झाड़ू और धारदार वस्तुएं न दें

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए सूर्यास्त के बाद किसी को झाड़ू देना या घर से बाहर फेंकना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा सुई, चाकू या अन्य धारदार वस्तुओं का लेन-देन भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव, विवाद और रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। इसलिए शाम के समय इन बातों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post