Bada Mangal 2026 कल, हनुमान जी के चमत्कारी मंत्र बदल सकते हैं किस्मत, दूर होंगे डर, बीमारी और धन संकट

सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बेहद शुभ माना जाता है. इसे बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है. यह दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान को समर्पित होता है. साल 2026 में ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल 19 मई को पड़ रहा है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और हनुमान जी का स्मरण करने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

पूजा से मिलती है विशेष कृपा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से विशेष फल मिलता है. इस दिन भक्त मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं, हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं. माना जाता है कि बजरंगबली अपने भक्तों की हर परेशानी दूर करते हैं. खासतौर पर डर, मानसिक तनाव, बीमारी और आर्थिक संकट से राहत पाने के लिए इस दिन पूजा करना बहुत शुभ माना गया है.

ये मंत्र दूर करेंगे संकट

बड़े मंगल पर कुछ विशेष मंत्रों का जाप बेहद प्रभावशाली माना जाता है. “ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय…” मंत्र का जाप करने से भय और संकट दूर होते हैं. वहीं “ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय भक्तजन…” मंत्र धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि दिलाने वाला माना जाता है. “ॐ हं हनुमते नम:” मंत्र कोर्ट-कचहरी और लंबे विवादों से राहत दिलाने के लिए जपा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास से इन मंत्रों का जाप करने पर सकारात्मक परिणाम मिलते हैं.

शत्रु भय और दुख होंगे दूर

हनुमान जी के कुछ मंत्र शत्रुओं से रक्षा और नकारात्मक शक्तियों से बचाने वाले भी माने जाते हैं. “ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्” मंत्र का जाप शत्रु बाधा दूर करने के लिए किया जाता है. वहीं “ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा” मंत्र बजरंगबली को जल्दी प्रसन्न करने वाला माना गया है. मान्यता है कि बड़ा मंगल पर इन मंत्रों का जप करने से जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post