Vaibhav-Abhishek भी पीछे! प्रियांश आर्या ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर IPL में बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

प्रियांश आर्या ने आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींच लिया है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर इतिहास रच दिया। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पहली गेंद को प्रियांश ने शानदार अंदाज में बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।

IPL में बना खास रिकॉर्ड

इस छक्के के साथ प्रियांश आर्या आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने अलग-अलग मैचों की पहली गेंद पर दो बार छक्का लगाया। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी पहली गेंद पर सिक्स जड़ा था। विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल समेत कई बल्लेबाज ऐसा कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ एक-एक बार ही कर पाए थे।

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रही

प्रियांश यहीं नहीं रुके। स्टार्क के पहले ओवर में उन्होंने एक और छक्का लगाया, जबकि उनके साथी प्रभसिमरन सिंह ने भी चौका जड़ा। पंजाब किंग्स ने सिर्फ 16 गेंदों में टीम का स्कोर 50 रन तक पहुंचा दिया। दिल्ली के गेंदबाज शुरुआत से ही दबाव में नजर आए और प्रियांश ने तेजी से रन बटोरते हुए मैच का रुख बदल दिया।

24 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

प्रियांश आर्या ने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह इस सीजन का उनका तीसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने कुल 56 रन बनाए और अपनी तेज बल्लेबाजी से एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भविष्य के बड़े स्टार बन सकते हैं। आईपीएल 2026 में अब उनकी तुलना वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों से भी ज्यादा होने लगी है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post