Amitabh Bachchan ने सिक्योरिटी स्टाफ को लगाई क्लास, गार्ड्स को दी सख्त सीख, बोले- जनता भगवान है, फैंस का सम्मान जरूरी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिलने आते हैं। उन्हें देखने के लिए हजारों लोग घंटों धूप में खड़े रहते हैं। बिग बी की सिर्फ एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से लोग मुंबई पहुंचते हैं। कई बार भीड़ ज्यादा होने पर सुरक्षा कर्मियों को सख्ती भी करनी पड़ती है।

ब्लॉग में शेयर किया खास संदेश

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पर रविवार की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उन्होंने लिखा कि फैंस का प्यार और दुआएं ही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देती हैं। बिग बी ने कहा कि लोगों का स्नेह उन्हें हर दिन बेहतर काम करने और मेहनत करने की प्रेरणा देता है।

गार्ड्स को दी खास हिदायत

कुछ तस्वीरों में अमिताभ अपने सुरक्षाकर्मियों को समझाते नजर आए। उन्होंने साफ कहा कि फैंस के साथ सम्मान और प्यार से पेश आना चाहिए। बिग बी का मानना है कि सुरक्षाकर्मियों का व्यवहार देखकर लोग कलाकार के स्वभाव का अंदाजा लगाते हैं। इसलिए चाहने वालों के साथ गलत व्यवहार बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

फैंस के सम्मान की कही बात

अमिताभ बच्चन ने कहा कि घंटों धूप में इंतजार करना कोई छोटी बात नहीं है। ऐसे में फैंस को सम्मान और अच्छा व्यवहार मिलना चाहिए। उन्होंने लिखा कि जनता ही जनार्दन होती है और कलाकारों को हमेशा अपने चाहने वालों के प्रति आदर और सद्भावना रखनी चाहिए। बिग बी की ये बात अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post