Gut Health खराब तो डाइजेशन बिगड़ेगा, इन 5 आसान आदतों से सुधारें पाचन और रखें आंतों को मजबूत हमेशा

अच्छा डाइजेशन सिर्फ पेट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध आपकी गट यानी आंतों से होता है। आंतें न सिर्फ खाना पचाने में मदद करती हैं, बल्कि इम्यूनिटी मजबूत करने और शरीर में सूजन कम करने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। अगर गट हेल्थ खराब हो जाए तो पाचन से लेकर वजन और ऊर्जा तक सब प्रभावित हो सकता है।

समय पर खाना खाने की आदत

गट हेल्थ सुधारने के लिए सबसे जरूरी है सही समय पर खाना खाना। हमारी आंतों की भी एक बायोलॉजिकल घड़ी होती है, जो समय के अनुसार काम करती है। खासकर रात का खाना जल्दी खाएं और सोने से 1-2 घंटे पहले डिनर पूरा कर लें। इससे खाना आसानी से पचता है और गैस या अपच की समस्या कम होती है।

खाने को अच्छी तरह चबाना जरूरी

डाइजेशन की शुरुआत मुंह से ही होती है, इसलिए खाना जल्दी-जल्दी निगलने की बजाय अच्छे से चबाना चाहिए। 30 बार चबाने का नियम अपनाना फायदेमंद माना जाता है। इससे खाना लिक्विड फॉर्म में बदल जाता है और आंतों पर दबाव कम पड़ता है। अच्छी तरह चबाने से ब्लोटिंग और पेट फूलने की समस्या भी कम होती है।

ड्रिंक्स का सही तापमान रखें

खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी या ठंडी ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए। इससे पाचन एंजाइम कमजोर हो जाते हैं और खाना सही से नहीं पचता। इसके बजाय हल्का गुनगुना पानी या सामान्य तापमान का पानी पीना बेहतर होता है। गर्म तरल पदार्थ गट बैक्टीरिया के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं।

रात में कच्चा खाना कम खाएं

आजकल लोग वेट लॉस के लिए ज्यादा सलाद खाते हैं, लेकिन रात में कच्ची सब्जियां ज्यादा खाना सही नहीं है। रात के समय मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे कच्चे फाइबर को पचाना मुश्किल होता है। ऐसे में भाप में पकी हुई सब्जियां खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है और पाचन बेहतर होता है।

खाने के बाद वॉक करना जरूरी

खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलना डाइजेशन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कम से कम 10-15 मिनट की हल्की वॉक करने से आंतों की गति बेहतर होती है और गैस की समस्या कम होती है। यह आदत न सिर्फ पाचन सुधारती है, बल्कि शरीर को एक्टिव रखने में भी मदद करती है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post