निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट को लेकर हाल ही में कई अफवाहें सामने आई थीं। कहा जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट बदलकर दिसंबर 2027 कर दी गई है। लेकिन अब मेकर्स ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि फिल्म अपनी तय तारीख पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
5 मार्च 2027 को ही होगी रिलीज
फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म 5 मार्च 2027 को ही रिलीज होगी। यानी रिलीज डेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इससे यह भी साफ हो गया है कि फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म से टकराएगी।
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश तय
2027 में ईद मार्च के दूसरे हफ्ते में पड़ने की संभावना है और सलमान खान पहले ही अपनी फिल्म को उस मौके पर रिलीज करने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में पहली बार प्रभास और सलमान खान के बीच सीधा बॉक्स ऑफिस मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि पहले खबर आई थी कि यह क्लैश टल गया है, लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि दोनों फिल्में आमने-सामने आ सकती हैं।
फर्स्ट लुक से बढ़ी थी एक्साइटमेंट
इस फिल्म का फर्स्ट लुक 1 जनवरी को जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। प्रभास का इंटेंस अवतार और फिल्म की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा पहली बार साथ काम कर रहे हैं, जिससे फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।