विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। ‘रणबाली’, ‘राउडी जनार्धन’ के साथ-साथ उनका नया प्रोजेक्ट VDxShouryuv भी सुर्खियों में है। इस फिल्म की घोषणा 18 अप्रैल को की गई थी और तभी से फैंस इसके अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर शौर्यव के साथ उनकी ये पहली फिल्म है, जिसे लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ वाला बड़ा कनेक्शन
इस फिल्म से जुड़ा सबसे बड़ा अपडेट ये है कि एलेजांद्रो मार्टिनेज इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए हैं। एलेजांद्रो वही सिनेमैटोग्राफर हैं, जिन्होंने Game of Thrones और House of the Dragon जैसे बड़े शो में काम किया है। उनके जुड़ने से फिल्म का विजुअल लेवल काफी हाई होने की उम्मीद है। अब यह फिल्म सिर्फ एक भारतीय प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि ग्लोबल अपील वाली फिल्म बनती दिख रही है।
इंटरनेशनल टीम का दम
फिल्म में सिर्फ एलेजांद्रो ही नहीं, बल्कि एमी-विजेता VFX सुपरवाइजर एरिक डर्स्ट भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने ‘Snowpiercer’ और ‘Gods of Egypt’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा एडिटिंग का जिम्मा प्रवीण एंटनी संभालेंगे और प्रोडक्शन डिजाइन सुरेश सेल्वाराजन देखेंगे। कॉस्ट्यूम डिजाइन सचिन लोवालेकर ने किया है, जो ‘तुम्बाड’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
क्या खास होगी ये फिल्म
VDxShouryuv को लेकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्तर पर नई पहचान दे सकती है। इसमें विजय देवरकोंडा लीड रोल में नजर आएंगे और म्यूजिक हेशम अब्दुल वहाब ने तैयार किया है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसकी स्टारकास्ट और टीम को देखते हुए यह पहले से ही काफी चर्चाओं में है।