प्रियदर्शन बॉलीवुड के उन डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं, जिन्होंने कॉमेडी फिल्मों को नई पहचान दी। ‘भूल भुलैया’, ‘हंगामा’ और ‘गरम मसाला’ जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। इन दिनों उनकी फिल्म भूत बंगला भी चर्चा में है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनकी फिल्मों की खासियत बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और मजेदार कन्फ्यूजन होती है।
16 साल बाद भी बरकरार क्रेज
प्रियदर्शन की फिल्मों का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। उनकी एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जिसे रिलीज हुए करीब 16 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन लोग आज भी उसे उतना ही पसंद करते हैं। यह फिल्म समय के साथ और ज्यादा लोकप्रिय होती गई और अब इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल चुका है।
हेरा फेरी बनी कल्ट क्लासिक
हम बात कर रहे हैं हेरा फेरी की, जो 31 मार्च 2000 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी ने धमाल मचा दिया था। फिल्म की कॉमेडी और डायलॉग आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। IMDb पर इस फिल्म को 8.2 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता को दिखाती है।
कमाई और आज की पॉपुलैरिटी
करीब 7.5 करोड़ के बजट में बनी हेरा फेरी ने भारत में 12.36 करोड़ और दुनियाभर में लगभग 17.8 करोड़ की कमाई की थी। शुरुआत में फिल्म धीमी रही, लेकिन बाद में वर्ड-ऑफ-माउथ से सुपरहिट बन गई। आज भी यूट्यूब पर इस फिल्म को करोड़ों लोग देख चुके हैं। यह फिल्म अब मीम कल्चर का भी बड़ा हिस्सा बन चुकी है और दर्शकों को लगातार एंटरटेन कर रही है।