Miss Universe हरनाज संधू की बड़ी छलांग! विक्की कौशल की ‘महावतार’ में एंट्री की चर्चा, नई जोड़ी पर दांव

हरनाज़ कौर संधू ने कम उम्र में ही बड़ी पहचान बना ली थी। साल 2021 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था और वह यह खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय बनीं। इसके बाद उन्होंने पंजाबी सिनेमा में काम किया और फिर टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

‘महावतार’ में मिल सकता है बड़ा मौका

अब खबर है कि हरनाज को एक बड़ी फिल्म ‘महावतार’ के लिए अप्रोच किया गया है। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं, जो ‘स्त्री 2’ के लिए जाने जाते हैं। मेकर्स इस फिल्म के लिए नई और फ्रेश जोड़ी बनाना चाहते हैं।

नई जोड़ी पर मेकर्स का फोकस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फीमेल लीड के लिए किसी नई अभिनेत्री को लेना चाहते हैं और इसी वजह से हरनाज के नाम पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर के नाम भी चर्चा में थे, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। अब हरनाज के साथ बातचीत जारी है।

रिलीज डेट को लेकर भी बदलाव

‘महावतार’ एक बड़े बजट की फिल्म मानी जा रही है, जिसमें विक्की कौशल भगवान परशुराम के किरदार में दिखेंगे। पहले इस फिल्म को 2026 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब खबर है कि इसे 2027 में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और कास्टिंग भी पूरी तरह फाइनल नहीं है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post