कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में बारिश ने खेल जरूर रोका, लेकिन उससे पहले मैदान पर एक बेहद अनोखा नज़ारा देखने को मिला। क्रिकेट में कम ही ऐसा होता है जब एक ही टीम के दो खिलाड़ी आपस में टकरा जाएं।
प्रभसिमरन का गलत थ्रो
दूसरे ओवर में प्रभसिमरन सिंह और जेवियर बार्टलेट के बीच अजीब स्थिति बन गई। गेंद विकेटकीपर और गेंदबाज़ के बीच गिरी, प्रभसिमरन ने जल्दी में थ्रो किया लेकिन वो सीधा बार्टलेट की पीठ पर जा लगा। राहत की बात रही कि उन्हें चोट नहीं लगी।
बार्टलेट ने दिखाया गुस्सा
इस घटना के बाद बार्टलेट ने शानदार वापसी की। उन्होंने अगली ही गेंदों पर फिन एलेन को आउट किया। फिर उन्होंने महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन का विकेट भी झटक लिया। दोनों कैच प्रभसिमरन ने ही पकड़े।
बारिश से रुका खेल
पंजाब की शानदार गेंदबाज़ी के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सिर्फ 16 रन पर 2 विकेट खो चुकी थी। लेकिन चौथे ओवर में भारी बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा, जिससे खेल अधूरा रह गया।