Janhvi Kapoor का बड़ा खुलासा: मां को खोने के बाद जिंदगी बदली, भरोसेमंद लोग भी निकले गलत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी मां श्रीदेवी को लेकर भावुक बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि समय बीतने के बावजूद मां को खोने का दर्द आज भी कम नहीं हुआ है। उनके जाने के बाद जिंदगी में जो खालीपन आया, वह आज भी उन्हें अंदर से तोड़ देता है।

मां के बाद अचानक बदल गई जिंदगी

जाह्नवी ने बताया कि पहले हर छोटी-बड़ी बात के लिए वो अपनी मां पर निर्भर थीं। क्या पहनना है, क्या सही है- सब मां तय करती थीं। लेकिन उनके जाने के बाद उन्हें अचानक खुद फैसले लेने पड़े। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी कमजोरी का फायदा उठाया और उन्होंने भी कुछ गलत फैसले ले लिए।

पिता से रिश्ता भी बदला महसूस हुआ

उन्होंने यह भी कहा कि मां के जाने के बाद उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्होंने अपने पिता बोनी कपूर को भी खो दिया हो। परिवार का माहौल बदल गया और वो अपनी मां की हंसी, बातें और साथ को बेहद मिस करती हैं। आज अगर उन्हें कुछ कहना हो, तो वह सिर्फ यही कहेंगी कि अब वो उन्हें बेहतर समझती हैं।

श्रीदेवी के संघर्ष की कहानी

जाह्नवी ने अपनी मां के संघर्षों को याद करते हुए बताया कि श्रीदेवी ने बहुत कम उम्र से काम शुरू किया था। उन्हें अपने करियर में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और यहां तक कि उन्हें ‘होमब्रेकर’ तक कहा गया। लेकिन उन्होंने कभी अपने बच्चों के सामने अपने दर्द को जाहिर नहीं किया।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post