आज के समय में Work From Home कई लोगों के लिए आसान विकल्प बन चुका है, लेकिन हर कोई इसमें सफलता हासिल नहीं कर पाता। लोग घंटों काम करते हैं, डेडलाइन पूरी करते हैं, फिर भी प्रमोशन या सैलरी हाइक नहीं मिलता। इसका कारण हमेशा स्किल या मेहनत नहीं होता। असल में आपका वर्कस्पेस ही आपकी प्रोडक्टिविटी का बेस होता है। अगर आपका सेटअप सही नहीं है, तो आपका आउटपुट भी कमजोर ही रहेगा।
बिखरा डेस्क और गलत पोस्टर
अगर आपका वर्क डेस्क हमेशा बिखरा रहता है, केबल्स उलझी रहती हैं या आसपास गंदगी होती है, तो इसका सीधा असर आपके दिमाग पर पड़ता है। रिसर्च के अनुसार, क्लटर आपके फोकस को कम करता है और काम की गुणवत्ता गिरती है। इसके अलावा, गलत तरीके से बैठकर काम करना भी नुकसानदायक है। बेड पर लेटकर या झुककर काम करने से शरीर जल्दी थकता है और दिमाग भी ठीक से काम नहीं करता। इसलिए एक सही टेबल-चेयर सेटअप जरूरी है।
लाइटिंग और फोकस का कनेक्शन
काम के दौरान सही लाइटिंग बहुत जरूरी होती है। बहुत ज्यादा तेज या बहुत कम रोशनी दोनों ही आपकी आंखों और दिमाग पर असर डालती हैं। खासकर जब आप लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं, तो गलत लाइटिंग से आंखों में स्ट्रेस बढ़ता है और आपकी एफिशिएंसी कम होती है। बेहतर होगा कि आप नेचुरल लाइट का इस्तेमाल करें या सॉफ्ट व्हाइट लाइट लगाएं, जिससे आंखों पर कम दबाव पड़े।
डिस्ट्रैक्शन और बैलेंस बनाएं
अगर आपका काम करने का स्थान और आराम करने का स्थान एक ही है, तो आपका दिमाग कंफ्यूज रहता है। इससे आप ज्यादा थकते हैं लेकिन काम कम होता है। साथ ही, काम करते समय टीवी, मोबाइल और आसपास का शोर भी आपकी प्रोडक्टिविटी को घटाता है। मल्टीटास्किंग के चक्कर में आप किसी भी काम में बेहतर नहीं बन पाते। इसलिए काम के लिए एक अलग जगह तय करें, नोटिफिकेशन बंद रखें और जरूरत पड़े तो हेडफोन का इस्तेमाल करें।