‘Dhurandhar The Revenge’ का धमाका: रणवीर सिंह का करियर बेस्ट, जबरदस्त एक्शन, लंबाई खलती जरूर लेकिन थिएटर में देखने लायक फिल्म

‘धुरंधर द रिवेंज’ की कहानी इस बार पहले पार्ट से पीछे जाती है और बदले की भावना पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि जसकीरत सिंह रंगी कैसे हमजा अली मजारी बनता है और उसकी ट्रेनिंग कैसे होती है। डायरेक्टर आदित्य धर ने कहानी को काफी डिटेलिंग के साथ पेश किया है। पाकिस्तान की राजनीति और आतंकवाद की ट्रेनिंग जैसे विषयों को भी फिल्म में गहराई से दिखाया गया है, जिससे कहानी और भी इंटेंस बनती है।

फिल्म का अनुभव और कमियां

फिल्म शुरुआत से ही अपने दमदार डायलॉग और माहौल से दर्शकों को बांध लेती है। करीब 4 घंटे लंबी होने के बावजूद यह आपको बोर नहीं करती और हर सीन में मेहनत नजर आती है। एक्शन और वायलेंस का स्तर काफी हाई है, जो कुछ दर्शकों को चौंका सकता है। हालांकि सेकेंड हाफ की शुरुआत थोड़ी कमजोर लगती है और कुछ जगहों पर राजनीतिक एंगल जबरदस्ती जोड़ा हुआ महसूस होता है। VFX भी कुछ जगहों पर उतने रियल नहीं लगते, लेकिन ये कमियां फिल्म के कुल अनुभव को ज्यादा प्रभावित नहीं करतीं।

एक्टिंग ने मचाया धमाल

रणवीर सिंह ने इस फिल्म में अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। उनका किरदार इतना दमदार है कि दर्शक उनके पिछले रोल्स भूल सकते हैं। अर्जुन रामपाल ने भी खतरनाक अंदाज में प्रभावित किया है, जबकि आर माधवन और संजय दत्त ने अपने रोल में जान डाल दी है। सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश इकबाल ने भी शानदार काम किया है और हर किरदार अपनी जगह पर फिट बैठता है।

डायरेक्शन और म्यूजिक का असर

डायरेक्टर आदित्य धर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह शानदार कहानी कहने में माहिर हैं। उनकी डिटेलिंग इतनी मजबूत है कि दर्शक खुद को कहानी के बीच महसूस करते हैं। म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव ने भी बेहतरीन काम किया है और गाने फिल्म के इमोशन को और मजबूत बनाते हैं। कुल मिलाकर, यह फिल्म एक दमदार सिनेमाई अनुभव है, जिसे थिएटर में देखना ही बेहतर रहेगा।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post