गर्मी का मौसम आते ही लोग वजन घटाने के आसान तरीकों की तलाश करने लगते हैं। इन दिनों एक आम सलाह तेजी से वायरल हो रही है कि रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से पेट की चर्बी कम हो सकती है। कई लोग इसे बिना मेहनत वाला उपाय मानकर अपनाने लगते हैं। लेकिन सच यह है कि तोंद बढ़ना केवल एक आदत से नहीं, बल्कि खान-पान, लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी जैसी कई चीजों पर निर्भर करता है।
क्या कहती हैं एक्सपर्ट की राय
विशेषज्ञों के अनुसार, गुनगुना पानी पीना वजन घटाने में मदद कर सकता है, लेकिन यह कोई जादुई उपाय नहीं है। अगर आप रोज सुबह हल्का गुनगुना पानी पीते हैं, तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और फैट बर्न करने की प्रक्रिया में मदद मिलती है। कुछ लोग इसमें नींबू या शहद मिलाकर भी पीते हैं, जिससे इसका असर थोड़ा और बढ़ सकता है। हालांकि, केवल पानी पीने से ही तोंद पूरी तरह कम हो जाएगी, ऐसा मानना सही नहीं है।
किसे बरतनी चाहिए सावधानी
हर व्यक्ति के लिए गुनगुना पानी एक जैसा असर नहीं करता। जिन लोगों को डायबिटीज या नींबू से एलर्जी है, उन्हें सादा गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। साथ ही यह भी जरूरी है कि पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि इससे शरीर को नुकसान हो सकता है। सही तापमान का गुनगुना पानी ही फायदेमंद होता है और इसे धीरे-धीरे पीना चाहिए।
गुनगुने पानी के अन्य फायदे
गुनगुना पानी सिर्फ वजन घटाने में ही नहीं, बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी मदद करता है। इससे गैस, अपच और पेट में भारीपन की समस्या कम होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे कैलोरी बर्न बेहतर होता है। साथ ही, यह शरीर को डिटॉक्स करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। रोज सुबह इसे पीने से पेट साफ रहता है और शरीर अंदर से हल्का महसूस करता है।