T20 World Cup 2026 की बेस्ट XI पर बवाल: भारत के 4 खिलाड़ी शामिल, लेकिन फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड के एक भी खिलाड़ी का नाम नहीं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन कुछ चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले हैं। खास बात यह रही कि फाइनल तक पहुंचने वाली न्यूजीलैंड टीम का एक भी खिलाड़ी इस बेस्ट XI में जगह नहीं बना पाया। वहीं भारत के चार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इस चयन को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच काफी चर्चा भी हो रही है।

इन 11 खिलाड़ियों को मिली जगह

आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान और भारत के संजू सैमसन को ओपनिंग के लिए चुना गया है। इसके अलावा ईशान किशन और साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम को भी टीम में शामिल किया गया है। मार्करम को टीम का कप्तान बनाया गया है। ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या, इंग्लैंड के विल जैक्स और वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को जगह मिली है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, लुंगी एन्गिडी, आदिल रशीद और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को शामिल किया गया है।

इन खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 मैचों में 383 रन बनाए। वहीं संजू सैमसन ने सिर्फ 5 मैचों में 321 रन ठोककर सबका ध्यान खींचा। ईशान किशन ने 9 मैचों में 317 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 286 रन बनाए और टीम की कप्तानी भी शानदार ढंग से निभाई। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 217 रन बनाने के साथ 9 विकेट भी लिए। विल जैक्स ने भी बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 226 रन और 9 विकेट अपने नाम किए।

गेंदबाजों ने भी दिखाया दम

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 8 मैचों में 14 विकेट लेकर टीम की अगुवाई की। लुंगी एन्गिडी ने 7 मैचों में 12 विकेट हासिल किए। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने 8 मैचों में 13 विकेट लिए। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने 6 मैचों में 13 विकेट चटकाए। इसके अलावा अमेरिका के शैडले वैन शैकविक ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 4 मैचों में 13 विकेट लेकर सभी को चौंका दिया।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post