Ranveer Singh की ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज, ट्रेलर ने मचाया तहलका, रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू में करोड़ों कमाई

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी और रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हर तरफ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है। फैंस लंबे समय से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे और अब फिल्म की रिलीज करीब आते ही उत्साह और बढ़ गया है। खास बात यह है कि इंटरनेट पर लगातार फिल्म से जुड़े पोस्ट, वीडियो और चर्चाएं ट्रेंड कर रही हैं, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है।

ट्रेलर को मिला शानदार रिस्पॉन्स

7 मार्च को मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसने फिल्म को लेकर बज़ और बढ़ा दिया। ट्रेलर में रणवीर सिंह का पहले पार्ट से भी ज्यादा दमदार और खतरनाक अंदाज देखने को मिला। उनके साथ फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी नजर आए। वहीं ट्रेलर में अक्षय खन्ना की भी एक छोटी झलक दिखाई गई, जिन्होंने पहले पार्ट में रहमान डकैत का किरदार निभाया था। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया और सिर्फ दो दिनों में इसे जबरदस्त व्यूज मिले।

दो दिन में मिले 31 करोड़ से ज्यादा व्यूज

फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर ट्रेलर को सिर्फ दो दिनों में 312 मिलियन यानी करीब 31.2 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इतने कम समय में इतने ज्यादा व्यूज मिलना इस बात का संकेत है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी फिल्म से जुड़े क्लिप और डायलॉग तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पेड प्रीव्यू शो में भी जोरदार एडवांस बुकिंग

फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को मेकर्स ने इसके पेड प्रीव्यू शो रखने का फैसला किया है। जियो स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी साझा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 मार्च शाम 5:30 बजे तक पेड प्रीव्यू शो के लिए 2 लाख 30 हजार 688 टिकट बिक चुके हैं। इन टिकटों की बिक्री से फिल्म ने करीब 19.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। खास बात यह है कि पेड प्रीव्यू में अभी कई दिन बाकी हैं। जिस तरह से एडवांस बुकिंग हो रही है, उससे माना जा रहा है कि फिल्म रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post