Mahashivratri पर खुलेगा रहस्य का द्वार, ‘नागबंधम’ का टीज़र 15 फरवरी को मचाएगा तहलका

2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली पैन-इंडिया फिल्मों में नागबंधम लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हर नए अपडेट के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और तेज़ होती जा रही है। मेकर्स ने अब आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि फिल्म का टीज़र 15 फरवरी, महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह तारीख अपने आप में फिल्म की पौराणिक और दिव्य थीम को और खास बना देती है।

महाशिवरात्रि पर टीज़र रिलीज़ की घोषणा

टीज़र रिलीज़ की घोषणा के साथ मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक दमदार कैप्शन भी शेयर किया है, जिसने फिल्म के रहस्य को और गहरा कर दिया है। कैप्शन में लिखा गया-

“जब भगवान शिव जागते हैं, तो एक भूला हुआ रहस्य भी करवट लेता है।”

इस घोषणा ने साफ कर दिया है कि नागबंधम सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि शिव, शक्ति और छुपे हुए रहस्यों से जुड़ी एक दिव्य कहानी होने वाली है।

पार्वती के रूप में नभा नतेश का दमदार लुक

मेल लीड के कैरेक्टर पोस्टर के बाद अब फिल्म की फीमेल लीड नभा नतेश सुर्खियों में हैं। पार्वती के रूप में उनका पहला मोशन पोस्टर सामने आते ही दर्शकों को खूब पसंद आया। पारंपरिक साड़ी में सादगी और मजबूती के साथ दिख रहा उनका लुक फिल्म के पौराणिक पहलू को मजबूती देता है। इसके बाद रिलीज़ हुआ दूसरा मोशन पोस्टर भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

कहानी, रहस्य और भव्य प्रस्तुति

नागबंधम का टाइटल और टैगलाइन ‘द सीक्रेट ट्रेजर’ इस बात का संकेत देते हैं कि फिल्म में कई छुपे राज़ और अनदेखे सच सामने आने वाले हैं। इससे पहले रिलीज़ हुई फिल्म की झलक में भव्य विज़ुअल इफेक्ट्स और दमदार बैकग्राउंड स्कोर देखने को मिला था। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है। इसे किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी प्रोड्यूस कर रहे हैं। नागबंधम 2026 में पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज़ होगी।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post