Valentines से पहले बढ़ा रोमांस का तापमान, ‘दो दीवाने शहर में’ की पहली झलक 4 फरवरी को

ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की फिल्म दो दीवाने शहर में अपनी अनोखी और संवेदनशील प्रेम कहानी के कारण पहले से ही चर्चा में है। यह फिल्म प्यार को किसी परफेक्ट अंदाज़ में नहीं, बल्कि उसकी उलझनों, अधूरेपन और सच्चाई के साथ दिखाती है। कहानी उन लोगों के लिए है, जो मानते हैं कि प्यार अपनी खामियों के साथ ही खूबसूरत लगता है। यही वजह है कि यह फिल्म वैलेंटाइन सीज़न की एक खास और दिल छू लेने वाली पेशकश मानी जा रही है।

दो दिन में रिलीज़ होगा ट्रेलर

फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच मेकर्स ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि दो दीवाने शहर में का ट्रेलर अब सिर्फ दो दिनों में रिलीज़ होगा। 4 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा, जो दर्शकों को इस प्यार भरी कहानी की पहली झलक दिखाएगा। ट्रेलर रिलीज़ की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

सोशल मीडिया पर दिखी शशांक और रोशनी की झलक

ट्रेलर अनाउंसमेंट के साथ मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म के मुख्य किरदार शशांक और रोशनी नज़र आ रहे हैं। वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन दर्शकों का ध्यान खींच रहा है-

“क्या आपने यह खबर सुनी? ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर आ रहा है सिर्फ 2 दिनों में! इस वैलेंटाइन्स, इश्क़ से इश्क़ हो जाएगा!”

इस अंदाज़ ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर रोमांटिक माहौल बना दिया है।

दमदार स्टारकास्ट और रिलीज़ डेट

दो दीवाने शहर में में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। इसके निर्माता संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा हैं। यह फिल्म रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से बनाई गई है। फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और वैलेंटाइन के मौके पर दर्शकों को एक यादगार प्रेम कहानी देने का वादा करती है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post