Astrology Tips: चांदी का कड़ा आपकी किस्मत बदलेगा या बिगाड़ेगा? पहनने से पहले जान लें आपकी राशि क्या कहती है

ज्योतिष शास्त्र में चांदी को बेहद पवित्र और प्रभावशाली धातु माना गया है। चांदी का सीधा संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से बताया जाता है। चंद्रमा मन, मानसिक शांति और सेहत का कारक है, जबकि शुक्र सुख, ऐश्वर्य, सौंदर्य और भौतिक सुखों का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि चांदी पहनने से व्यक्ति के जीवन में मानसिक संतुलन, शांति और समृद्धि आने की मान्यता है। खासतौर पर चांदी का कड़ा पहनना कई राशियों के लिए शुभ फल देने वाला माना जाता है।

इन राशियों के लिए चांदी का कड़ा शुभ

ज्योतिष के अनुसार कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए चांदी का कड़ा बेहद शुभ माना जाता है। ये तीनों ही जल तत्व की राशियां हैं और चांदी का संबंध भी जल तत्व से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि इन राशियों के जातक जब चांदी का कड़ा पहनते हैं, तो उनकी मानसिक स्थिति मजबूत होती है, तनाव कम होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी राहत मिलती है और मन शांत रहता है।

इन राशियों को चांदी से बचना चाहिए

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को चांदी का कड़ा या चांदी के आभूषण नहीं पहनने चाहिए। ये तीनों अग्नि तत्व की राशियां मानी जाती हैं, जबकि चांदी जल तत्व से जुड़ी है। ऐसे में चांदी पहनने से इन राशियों के जातकों को मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इन राशियों के लोगों को चांदी धारण करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

पहनने का सही दिन और तरीका

चांदी का कड़ा पहनने के लिए सोमवार और शुक्रवार को सबसे शुभ दिन माना गया है। सोमवार चंद्रमा का दिन होता है और शुक्रवार शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है, इसलिए इन दिनों चांदी पहनने से अधिक लाभ मिलता है। ज्योतिष के अनुसार पुरुषों को चांदी का कड़ा दाहिने हाथ में पहनना चाहिए, जबकि महिलाओं के लिए बायां हाथ शुभ माना जाता है। सही दिन और सही हाथ में पहना गया चांदी का कड़ा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post