Aamir Khan या Sunil Grover? मज़ेदार वीडियो ने उड़ाया होश, वीर दास भी रह गए कन्फ्यूज़, फैंस बोले- क्या सीन है!

देश के सबसे बड़े और भरोसेमंद प्रोडक्शन हाउस में से एक आमिर खान प्रोडक्शंस एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। इस बार बैनर के तहत बन रही है स्पाई-कॉमेडी फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस, जिसमें मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास लीड रोल में नजर आएंगे। खास बात यह है कि यह फिल्म वीर दास के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म है। ट्रेलर और गानों के बाद से ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। दर्शक इस अनोखी जासूसी कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मजेदार वीडियो ने बढ़ाया क्रेज

फिल्म की रिलीज़ जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे आमिर खान प्रोडक्शंस प्रमोशन को और मजेदार बना रहा है। हाल ही में प्रोडक्शन हाउस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आमिर खान और वीर दास नजर आ रहे हैं। इसी बीच अचानक सरप्राइज एंट्री होती है सुनील ग्रोवर की। वीडियो में सुनील ग्रोवर आमिर खान की इतनी जबरदस्त नकल करते हैं कि देखने वाले भी कन्फ्यूज़ हो जाते हैं। उनका अंदाज, हाव-भाव और यहां तक कि कपड़े भी आमिर से मिलते-जुलते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों को जमकर हंसा रहा है।

सुनील ग्रोवर की मिमिक्री का जलवा

इस मजेदार वीडियो की सबसे बड़ी खासियत है सुनील ग्रोवर की परफेक्ट मिमिक्री। उन्होंने आमिर खान की नकल इस तरह की कि खुद वीर दास भी कुछ पलों के लिए कन्फ्यूज़ हो गए। वीडियो में तीनों की बातचीत ठहाकों से भरी हुई है और हर पल एंटरटेनमेंट से भरपूर है। फैंस को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। इससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है। दर्शकों को लग रहा है कि अगर प्रमोशन इतना मजेदार है, तो फिल्म तो और भी धमाल मचाएगी।

कब और क्यों है ये फिल्म खास

आमिर खान प्रोडक्शंस ने हमेशा लगान, तारे ज़मीन पर, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी दमदार फिल्मों के जरिए नए मानक बनाए हैं। अब इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह बैनर हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस लेकर आ रहा है। यह फिल्म वीर दास और आमिर खान प्रोडक्शंस की दिल्ली बेली के बाद दूसरी साझेदारी है। अपनी शानदार कॉमेडी और फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले वीर दास इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और माना जा रहा है कि यह दर्शकों को हंसी और थ्रिल का जबरदस्त डोज देने वाली है।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra