साल 2026 की शुरुआत टीवी और ओटीटी की दुनिया में बड़े धमाके के साथ होने जा रही है. लंबे समय बाद अक्षय कुमार ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ के जरिए छोटे पर्दे पर होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं. यह शो शब्दों की पहेलियों और किस्मत के खेल पर आधारित होगा, जहां एक-एक अक्षर करोड़ों की किस्मत बदल सकता है. वहीं मराठी दर्शकों के लिए रितेश देशमुख ‘बिग बॉस मराठी सीजन 6’ लेकर आ रहे हैं, जो नए स्वैग और दमदार अंदाज में नजर आएंगे. साल के आखिर में सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के साथ सबसे बड़ा धमाका करने वाले हैं, जिसे मेकर्स अब तक का सबसे ग्रैंड सीजन बनाने की तैयारी में हैं.
बिजनेस और टैलेंट की असली परीक्षा
2026 में रिएलिटी शोज सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि टैलेंट और सोच की भी परीक्षा लेंगे. ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 5’ 5 जनवरी से शुरू होगा, जहां नए शार्क्स और ‘कैम्पस स्पेशल’ सेगमेंट शो को और दिलचस्प बनाएंगे. वहीं ‘मास्टरशेफ इंडिया’ इस बार “शुद्ध देसी जोड़ी” थीम के साथ आ रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में खाना बनाकर जजों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे. स्वाद, टीमवर्क और देसी तड़का इस शो की खास पहचान बनेगा.
खौफ, माइंड गेम और बिना नियमों का खेल
एक साल के इंतजार के बाद ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की वापसी तय है. रोहित शेट्टी के इस शो में इस बार पहले से ज्यादा खतरनाक स्टंट्स देखने को मिलेंगे, जो कंटेस्टेंट्स की हिम्मत की असली परीक्षा लेंगे. वहीं सबसे ज्यादा चर्चा में है नया रिएलिटी शो ‘The 50’. इसमें 50 कंटेस्टेंट्स एक विशाल महल में बंद होंगे, जहां कोई तय नियम नहीं होंगे. यहां सिर्फ दिमागी चाल, रणनीति और माइंड गेम ही जीत का रास्ता तय करेंगे.
युवाओं के लिए प्यार, ड्रामा और ट्विस्ट
युवाओं का पसंदीदा शो ‘MTV स्प्लिट्सविला X6’ 9 जनवरी 2026 से शुरू होगा. इस बार थीम है “प्यार या पैसा”, जहां हर मोड़ पर कंटेस्टेंट्स को दिल और दिमाग में से किसी एक को चुनना होगा. सनी लियोन और करण कुंद्रा की होस्टिंग के साथ निया शर्मा और उर्फी जावेद ‘मिसचीफ मेकर्स’ बनकर शो में भरपूर ड्रामा और ट्विस्ट लेकर आएंगी. कुल मिलाकर, 2026 रिएलिटी शोज के फैंस के लिए यादगार साल बनने वाला है.