Mahesh Babu की सबसे बड़ी फिल्म! ‘वाराणसी’ का बजट 1188 करोड़ तक पहुंचा, फैंस बोले-ये होगी इतिहास!

एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित एक्शन–एडवेंचर फिल्म का टाइटल और पहला लुक आखिरकार सामने आ गया है। फिल्म का नाम ‘वाराणसी’ रखा गया है, जिसका ऐलान हैदराबाद के भव्य इवेंट ‘ग्लोबट्रॉटर’ में किया गया। इस लॉन्च में सुपरस्टार महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और फिल्म के विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। फैंस सुबह से ही इवेंट के लिए उमड़ पड़े थे और महेश बाबू के नए अवतार ने उनका उत्साह आसमान पर पहुंचा दिया।

गुस्से से भरपूर महेश बाबू का दमदार फर्स्ट लुक

‘वाराणसी’ के पोस्टर में महेश बाबू का ऐसा अवतार दिखा जिसे देखकर इंटरनेट पर धमाका हो गया। पोस्टर में वह घायल चेहरे, तेज़ नज़र और हाथ में उठा त्रिशूल लिए नंदी पर बैठे नज़र आ रहे हैं। उनका यह रौद्र रूप फैंस को इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बताने लगे। लंबे समय बाद महेश बाबू को इतने आक्रामक और शक्तिशाली लुक में देखकर दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है।

ग्लोबट्रॉटर इवेंट में महेश बाबू का स्टाइलिश अंदाज

इवेंट में महेश बाबू का रियल-लाइफ लुक भी चर्चा में रहा। बेज शर्ट, ब्राउन जैकेट और गले में त्रिशूल वाला लॉकेट, इस पूरे लुक ने उनके कैरेक्टर की झलक और गहरी कर दी। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं और फैन्स उनके इस नए अवतार पर लगातार तारीफें कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा का देसी ग्लैमरस अंदाज

इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह स्टाइल और एलीगेंस की क्वीन हैं। व्हाइट नेट साड़ी, हैवी ज्वेलरी, माथे का टिका और ग्लोसी मेकअप उनका पूरा लुक किसी अप्सरा से कम नहीं था। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने नमस्ते कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

फिल्म की रिलीज डेट पर बढ़ी उत्सुकता

‘वाराणसी’ को लेकर उम्मीदें इसलिए भी ज्यादा हैं क्योंकि राजामौली इससे पहले ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं। फिल्म में पहली बार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा साथ नजर आएंगे, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन दमदार विलेन का किरदार निभाएंगे। माना जा रहा है कि यह फिल्म 25 मार्च 2027 को रिलीज हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

प्रियंका और पृथ्वीराज के किरदारों की झलक

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ का किरदार निभा रही हैं। उनका पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसमें वह येलो साड़ी, हाथ में बंदूक और कड़क तेवर के साथ नजर आईं। पृथ्वीराज सुकुमारन का भी इंटेंस फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। आज के इवेंट में महेश बाबू के लुक और टाइटल के साथ फिल्म की चर्चा और बढ़ गई है।

भारी बजट और दो पार्ट्स में बनने की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वाराणसी’ को लगभग 1188 करोड़ रुपये के विशाल बजट में तैयार किया जा रहा है। चर्चा है कि फिल्म 120 देशों में रिलीज होगी और इसे दो पार्ट्स में बनाने की योजना है। इतनी बड़ी स्केल के साथ ‘वाराणसी’ पहले से ही भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शामिल हो गई है।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra