Bridesmaids का फेवरेट बना सूरत, कम दाम में पाएं रॉयल लुक, मिलेंगे सबसे सस्ते और स्टाइलिश लहंगे

वेडिंग सीजन शुरू होते ही हर दुल्हन की भाभी, बहन और सहेली के मन में एक ही सवाल उठता है- शादी में क्या पहनें? ज्यादातर ब्राइडमेड्स लहंगा ही चुनती हैं क्योंकि यह हर मौके पर रॉयल और एलिगेंट लुक देता है। लहंगा एक ऐसा आउटफिट है जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। मार्केट में इसके अनगिनत डिजाइन और रंग उपलब्ध हैं, लेकिन बात जब बजट की आती है तो चांदनी चौक जैसे बाजार महंगे साबित होते हैं। अगर आप कम दाम में खूबसूरत लहंगा खरीदना चाहती हैं, तो सूरत आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है।

लहंगा मैन्युफैक्चरिंग का हब है सूरत

सूरत को भारत का टेक्सटाइल सिटी कहा जाता है, और यह लहंगा मैन्युफैक्चरिंग का सबसे बड़ा हब है। देशभर के शोरूम और डिजाइनर बुटीक यहीं से लहंगे खरीदते हैं। यहां की फैक्ट्रियों में पारंपरिक से लेकर मॉडर्न डिजाइन तक के लहंगे तैयार किए जाते हैं। पहले इन फैक्ट्रियों से केवल होलसेल में सामान बेचा जाता था, लेकिन अब बढ़ती डिमांड को देखते हुए यहां सिंगल पीस लहंगे भी मिल जाते हैं। सूरत में लहंगों की कीमत अन्य शहरों की तुलना में काफी कम होती है, जिससे बजट में शानदार आउटफिट खरीदना आसान हो जाता है।

बॉम्बे मार्केट में मिलेगा बेहतरीन कलेक्शन

अगर आप सूरत में हैं तो बॉम्बे मार्केट जरूर जाएं। यह शहर का सबसे प्रसिद्ध टेक्सटाइल हब है, जहां लहंगों के साथ-साथ ट्रेडिशनल चनिया चोली और साड़ियों की जबरदस्त रेंज मिलती है। सोमवार से शनिवार तक खुली रहने वाली यह मार्केट सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक शॉपिंग के लिए खुली रहती है। यहां आपको 5000 रुपये के अंदर सुंदर और ट्रेंडी लहंगे मिल जाएंगे। चाहे हल्दी हो, मेहंदी या शादी का फंक्शन हर मौके के लिए कुछ न कुछ खास मिलेगा।

आदर्श मार्केट में भी बढ़िया विकल्प

सूरत की आदर्श मार्केट भी कपड़ा खरीदारी के लिए जानी जाती है। यह मार्केट रिंग रोड पर स्थित है और यहां सूट, साड़ी और लहंगे की अनोखी वैरायटी देखने को मिलती है। यहां दाम इतने कम हैं कि 5000 रुपये में आपको डिजाइनर लुक वाला लहंगा आसानी से मिल जाएगा। यही वजह है कि कई रिटेलर्स यहीं से माल खरीदते हैं और दूसरे शहरों में बेचते हैं।

ब्राइडल फैक्ट्री – एक ही जगह सबकुछ

अगर आप ब्राइडल शॉपिंग को लेकर कंफ्यूज हैं, तो सूरत के लक्ष्मीनगर स्थित ब्राइडल फैक्ट्री का रुख करें। यहां 4000 से ज्यादा डिजाइन के लहंगे, साड़ियां और सूट बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि यहां सिंगल पीस खरीदने की सुविधा भी है। सस्ती कीमत में ब्राइडल लुक पाने के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है। यहां पहुंचने के लिए आप स्थानीय टैक्सी या प्राइवेट कैब ले सकती हैं।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra