Karwa Chauth 2025: टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री की नई जोड़ियां का पहला यादगार दिन, पहली बार व्रत रखेंगे ये स्टार कपल्स, देखें पूरी लिस्ट

करवा चौथ का त्योहार इस बार कई नई नवेली जोड़ियों के लिए बेहद खास होने वाला है। शादी के बाद पहला करवा चौथ हर कपल के लिए यादगार बन जाता है। इस दिन एक-दूसरे के लिए व्रत रखना और पूजा करना विशेष महत्व रखता है। इस साल टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री की कई जोड़ियां अपना पहला करवा चौथ मनाती नजर आएंगी।

अरमान मलिक और आशना श्रॉफ

मशहूर सिंगर अरमान मलिक और उनकी पत्नी आशना श्रॉफ का यह पहला करवा चौथ होगा। दोनों ने 2 जनवरी 2025 को शादी की थी। ये व्रत उनके लिए खास अनुभव लेकर आएगा और प्यार को और मजबूत करेगा।

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी

टीवी एक्ट्रेस अविका गौर भी इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की है। यह दिन उनके लिए बेहद यादगार रहेगा।

प्राजक्ता कोली और वृशांक खनाल

सिंगर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली इस साल अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करती नजर आ सकती हैं। उन्होंने फरवरी 2025 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृशांक खनाल से शादी की थी।

झील मेहता और आदित्य दुबे

टीवी एक्ट्रेस झील मेहता भी अपने पति आदित्य दुबे के लिए करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं। झील ने दिसंबर 2024 में आदित्य से शादी की थी।

हिना खान और रॉकी जैसवाल

एक्ट्रेस हिना खान का भी यह पहला करवा चौथ है। हिना ने 4 जून 2025 को अपने साथी रॉकी जैसवाल से शादी की थी। उनका यह पहला व्रत उनके नए जीवन की शुरुआत में खास महत्व रखता है।

इस साल का करवा चौथ कई नई जोड़ियों के लिए यादगार होगा। टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री की ये मशहूर जोड़ियां अपने नए जीवन की शुरुआत में प्यार और व्रत की पवित्रता का अनुभव करेंगी।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra