October 2025: OTT पर धमाकेदार रिलीज का महीना, कौन-कौन सी नई सीरीज और फिल्में आ रही हैं, पढ़ें पूरी लिस्ट

अक्टूबर का महीना ओटीटी लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। दशहरे से दिवाली तक कई नई फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी। इस महीने दर्शक घर बैठकर ही मनोरंजन की भरपूर डोज़ ले पाएंगे।

1 अक्टूबर: सम लेसन आर नॉट टॉट इन क्लास

मैथमैटिक्स मोहित त्यागी से इंस्पायर ये स्टार्टअप ड्रामा है। परेश पाहुजा एक पूर्व वेंचर कैपिटलिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने टीचर और गुरु, एमटी सर (गगन देव रियार) की मदद के लिए करियर छोड़ देते हैं। क्या ये जोड़ी नया एड-टेक प्रोजेक्ट लॉन्च कर पाएगी? इसे 1 अक्टूबर से Sony LIV पर देखा जा सकता है।

2 अक्टूबर: द गेम: यू नेवर प्ले अलोन

वर्चुअल वर्ल्ड पर आधारित ये तमिल सीरीज़ श्रद्धा श्रीनाथ के ओटीटी डेब्यू के रूप में आई है। वह ऑनलाइन और असल ज़िंदगी में गेम डेवलपर की भूमिका निभाती हैं और ट्रोलिंग का सामना करती हैं। इसे 2 अक्टूबर से Netflix पर देखा जा सकता है।

3 अक्टूबर: मॉन्स्टर: द एड गीन स्टोरी

रयान मर्फी की नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी सीरीज चार्ली हन्नम स्टारर है। यह सीरियल किलर एड गीन पर आधारित है, जिसने हॉरर फिल्मों को इंस्पायर किया। 8 एपिसोड की सीरीज 3 अक्टूबर से Netflix पर स्ट्रीम होगी।

10 अक्टूबर: सर्च: द नैना मर्डर केस

कोंकणा सेन शर्मा जियो हॉटस्टार की नई थ्रिलर में एसीपी संयुक्ता दास का रोल निभा रही हैं। यह केस टीनएज की हत्या की जांच के इर्द-गिर्द घूमता है। सूर्या शर्मा भी नए पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

10 अक्टूबर: कुरुक्षेत्र

एनिमेटेड पौराणिक सीरीज महाभारत पर आधारित है। 18 प्रमुख योद्धाओं की दृष्टि से युद्ध और आंतरिक संघर्ष दिखाए गए हैं। इसे 10 अक्टूबर से Netflix पर देखा जा सकता है।

16 अक्टूबर: द डिप्लोमैट सीज़न 3

केरी रसेल स्टारर पॉलिटिकल थ्रिलर का तीसरा सीज़न 16 अक्टूबर से Netflix पर आएगा। वाइस प्रेसिडेंट ग्रेस पेन को अमेरिका का नया राष्ट्रपति घोषित किया गया है।

24 अक्टूबर: अ हाउस ऑफ़ डायनामाइट

ऑस्कर विजेता कैथरीन बिगेलो की राजनीतिक थ्रिलर में इदरीस एल्बा, रेबेका फर्ग्यूसन, जेरेड हैरिस जैसे कलाकार शामिल हैं। अमेरिका पर मिसाइल हमले की कहानी 24 अक्टूबर से Netflix पर स्ट्रीम होगी।

27 अक्टूबर: इट: वेलकम टू डेरी

स्टीफन किंग की यह प्रीक्वल सीरीज़ पेनीवाइज़ के ओरिजनल इतिहास पर केंद्रित है। इसे 27 अक्टूबर से Jio Hotstar पर देखा जा सकता है।

30 अक्टूबर: द विचर सीज़न 4

लाइव-एक्शन एडेप्टेशन में हेनरी कैविल की जगह लियाम हेम्सवर्थ आएंगे। इस सीजन में पुराने पात्रों को फिर से साथ लाया गया है। इसे 30 अक्टूबर से Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा।

;
Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra