Diet की गलतियां बिगाड़ सकते हैं थायराइड, खानपान की ये 7 चीजें बन सकती हैं ज़हर

थायरॉइड शरीर में हार्मोन को नियंत्रित करने वाली एक अहम ग्रंथि है। जब इसमें गड़बड़ी आती है तो शरीर पर कई तरह का असर दिखने लगता है। अचानक वजन बढ़ना या घटना, लगातार थकान, चिड़चिड़ापन, नींद न आना और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में दवाइयों के साथ-साथ खानपान पर भी खास ध्यान देना जरूरी है। अगर आप थायरॉइड के मरीज हैं तो कुछ चीजों को तुरंत अपनी डाइट से बाहर कर दें, वरना परेशानी और बढ़ सकती है।

सोया प्रोडक्ट्स से करें परहेज़

सोया मिल्क, टोफू और सोया से बने अन्य फूड्स थायरॉइड हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित कर सकते हैं। इनमें मौजूद कंपाउंड आयोडीन की कमी को और बढ़ाते हैं। इसलिए थायरॉइड से जूझ रहे लोगों को सोया से दूरी बनानी चाहिए।

मीठा और शक्कर से बचें

ज्यादा मीठा खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इससे वजन तेजी से बढ़ता है और थायरॉइड की दिक्कतें और गहरी हो जाती हैं। मिठाई, चीनी और जंक फूड से दूरी बनाना ही समझदारी है।

पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड न खाएं

चिप्स, फ्रोजन स्नैक्स और पैकेज्ड फूड्स में मौजूद सोडियम और प्रिज़र्वेटिव्स शरीर में सूजन और हार्मोनल असंतुलन को बढ़ाते हैं। थायरॉइड मरीजों के लिए यह नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।

क्रूसीफेरस सब्ज़ियां सीमित करें

पत्ता गोभी, फूलगोभी और ब्रोकोली जैसी सब्ज़ियां थायरॉइड हार्मोन को ब्लॉक कर सकती हैं। खासकर कच्चे रूप में इन्हें ज्यादा खाने से थायरॉइड की समस्या बढ़ सकती है। इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

कैफीन का सेवन घटाएं

चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन थायरॉइड दवाओं के असर को कम कर देता है। साथ ही यह दिल की धड़कन और बेचैनी बढ़ा सकता है। इसलिए कॉफी-चाय को सीमित मात्रा में ही पिएं।

तैलीय और फ्राइड फूड से दूरी

डीप-फ्राइड और ऑयली फूड्स शरीर में वसा जमा करते हैं। इससे हार्मोनल बैलेंस बिगड़ता है और वजन और बढ़ सकता है। थायरॉइड मरीजों को इन्हें पूरी तरह से अवॉइड करना चाहिए।

रेड मीट और हाई-फैट डेयरी से परहेज़

रेड मीट और फुल क्रीम मिल्क, चीज़, बटर जैसे हाई-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स भी थायरॉइड हार्मोन को प्रभावित करते हैं। इनके सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है, जो लंबे समय में और बीमारियों को न्योता दे सकता है।

थायरॉइड की समस्या को कंट्रोल करने के लिए दवाइयों के साथ सही खानपान बेहद जरूरी है। हेल्दी डाइट अपनाकर और इन चीजों को छोड़कर आप थायरॉइड की परेशानियों को काफी हद तक काबू में रख सकते हैं।

;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post