Bollywood-South मिलकर रचेंगे नया इतिहास, 2025-27 बनेगा इंडियन सिनेमा का गोल्डन एरा, बिग बजट फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस ब्लास्ट!

फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। थिएटर में कुली, वॉर 2 और परम सुंदरी जैसी फिल्में पहले से धूम मचा रही हैं, वहीं फैंस अब कुछ और बड़ी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले महीनों और सालों में कई ऐसी फिल्में रिलीज होंगी, जिनका बजट और स्केल दोनों ही रिकॉर्डतोड़ हैं। आइए जानते हैं उन टॉप 5 फिल्मों के बारे में –

1. SSMB29

दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली अब महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक मेगा प्रोजेक्ट ला रहे हैं। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इसे 120 देशों में रिलीज किया जाएगा। ये आंकड़ा शाहरुख खान की पठान से भी ज्यादा है, जिसे 100 देशों में रिलीज किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

2. लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म लव एंड वॉर एक रोमांटिक ड्रामा होगी। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम किरदार निभाएंगे। खबरें हैं कि फिल्म का ग्रैंड क्लाइमैक्स इटली में शूट हो रहा है। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है और इसे मार्च 2026 में रिलीज करने की तैयारी है।

3. रामायण पार्ट 1 और पार्ट 2

डायरेक्टर नितेश तिवारी रामायण को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है, जो इसे भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है। रणबीर कपूर राम के किरदार में, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।

4. कांतारा 2

2022 की सुपरहिट फिल्म कांतारा ने छोटे बजट के बावजूद इतिहास रच दिया था। अब डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी इसका दूसरा पार्ट ला रहे हैं। इस बार फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये रखा गया है और इसे ग्रैंड लेवल पर बनाया जा रहा है। कांतारा 2 की रिलीज डेट 2 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

5. ब्रह्मास्त्र 2

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने 2022 में वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे। अब डायरेक्टर अयान मुखर्जी इसका दूसरा पार्ट तैयार कर रहे हैं। हालांकि, रिलीज डेट फिलहाल अनाउंस नहीं हुई है। पहले इसे दिसंबर 2026 में लाने की योजना थी, लेकिन अब इसमें देरी हो सकती है। बावजूद इसके, फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इन फिल्मों से साफ है कि आने वाले साल इंडियन सिनेमा के लिए बेहद खास होने वाले हैं। बड़े स्टार्स और भव्य बजट वाली ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं।

;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post