September की धमाकेदार शुरुआत: एक हफ्ते में रिलीज होंगी 7 बड़ी फिल्में, थिएटर्स में मचेगा गदर

सितंबर का पहला हफ्ता सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। 4 और 5 सितंबर के बीच अलग-अलग भाषाओं की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों में एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर, कॉमेडी और हॉरर सबका स्वाद मिलेगा। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में थिएटर्स में गदर मचाने वाली हैं।

1. बागी 4 (हिंदी)

बागी फ्रेंचाइज़ी का यह नया पार्ट फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस बार भी टाइगर श्रॉफ अपने दमदार एक्शन से स्क्रीन हिलाने को तैयार हैं। फिल्म में सोनम बाजवा और मिस यूनिवर्स हरनाज संधू का ग्लैमर तड़का लगेगा। खास बात यह है कि हरनाज संधू इसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म में टाइगर और संजय दत्त की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी।

2. दिल मद्रासी (तमिल)

श्री लक्ष्मी मूवीज़ के बैनर तले बनी यह पावर-पैक्ड एक्शन फिल्म 5 सितंबर को थिएटर्स में आएगी। शिवाकार्तिकेय, रुक्मिणी वासंथ और विद्युत जामवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे ए.आर. मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है। फैंस को इस फिल्म में भरपूर एक्शन और इमोशन देखने को मिलेगा।

3. द बंगाल फाइल्स (हिंदी)

विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म द बंगाल फाइल्स भी 5 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे बड़े नाम हैं। फिल्म बंगाल के इतिहास और अनकही कहानियों को पर्दे पर उतारेगी। रिलीज से पहले ही इस फिल्म का बज़ जोरदार है।

4. केडी: द डेविल (कन्नड़)

ध्रुव सरजा की यह फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होगी। 1970 के दशक पर आधारित इस मूवी में गैंगस्टर्स की खतरनाक दुनिया और गैंग वॉर को दिखाया गया है। इसमें संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जैसे सितारे भी दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगे।

5. 31 डेज (कन्नड़)

यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी। इसमें रोमांच, कॉमेडी और हॉरर का परफेक्ट मिक्स है। निरंजन कुमार शेट्टी, पज्वली सुवर्णा और चिल्लर मंजू जैसे कलाकार इसमें दिखेंगे।

6. घाटी (तेलुगु)

क्रिश जागरलामुंडी के निर्देशन में बनी यह थ्रिलर ड्रामा फिल्म 5 सितंबर को आएगी। इसमें अनुष्का शेट्टी और विक्रम प्रभु लीड रोल में हैं। ट्रेलर से ही अनुष्का का दमदार अभिनय और मादक पदार्थों की तस्करी पर आधारित कहानी चर्चा में है।

7. नानखटाई (गुजराती)

यह गुजराती फिल्म दिल को छूने वाली कहानी के साथ 5 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें तीन अलग-अलग किरदारों की जिंदगी, उनकी परेशानियां और खुशियां खूबसूरती से दिखाई गई हैं। हितेन कुमार, मित्रा गढ़वी, मयूर चौहान, ईशा कंसारा और दीक्षा जोशी फिल्म में नजर आएंगे।

सितंबर की शुरुआत फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाली है। एक ही हफ्ते में इतनी सारी बड़ी और अलग-अलग भाषाओं की फिल्में रिलीज होना किसी फिल्मी त्योहार से कम नहीं है। चाहे आपको एक्शन पसंद हो या थ्रिलर, ड्रामा हो या कॉमेडी, अगले हफ्ते हर स्वाद का सिनेमा थिएटर्स में मौजूद रहेगा।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra