रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का सबसे खूबसूरत पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देता है और उन्हें प्यार से कोई खूबसूरत तोहफा देता है।
इस साल यानी 2025 में रक्षाबंधन 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। यह त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। अगर आप अपनी बहन को ऐसा उपहार देना चाहते हैं जिससे वो खुश भी हो और उसका भाग्य भी चमक जाए, तो उसे उसकी राशि के अनुसार गिफ्ट देना एक खास और शुभ तरीका हो सकता है।
मेष राशि (Aries)
इस राशि की बहनों को आप लाल रंग का पर्स या बैग गिफ्ट करें। इसके अलावा लाल गुलाब का इत्र या परफ्यूम देना भी शुभ रहेगा। इससे उनकी ऊर्जा बढ़ेगी और भाग्य मजबूत होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि की बहनों को डिजाइनर कपड़े, परफ्यूम या चॉकलेट्स तोहफे में दें। ये चीजें उन्हें खुशी के साथ-साथ सकारात्मकता भी देंगी।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि की बहनों को किताबें, स्मार्ट गैजेट्स या स्टाइलिश पेन देना अच्छा विकल्प रहेगा। ये तोहफे उनकी बुद्धिमता को और निखारेंगे।
कर्क राशि (Cancer)
इस राशि की बहनों को फोटो फ्रेम, सिल्वर ज्वेलरी या चांदी की चूड़ियां देना शुभ रहेगा। ये चीजें उन्हें भावनात्मक रूप से जोड़ेंगी और भाग्य को मज़बूत करेंगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि की बहनों को आप मेकअप का सामान, सोना या घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। ये चीजें उनकी शान और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि की बहनों के लिए हैंडबैग, पर्स, या स्किन केयर प्रोडक्ट्स अच्छा उपहार हो सकता है। ये उन्हें व्यस्थित और सौंदर्यप्रेमी बनाए रखेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को फैशन ज्वेलरी, परफ्यूम, या खूबसूरत साड़ी या दुपट्टा देना उत्तम रहेगा। वे सुंदरता और संतुलन पसंद करते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि की बहनों को आप कॉस्मेटिक का सामान या रुद्राक्ष लॉकेट गिफ्ट करें। इससे उनका आत्मबल और आंतरिक शक्ति बढ़ेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि की बहनों को धार्मिक पुस्तकें, नॉवेल्स या घूमने के लिए ट्रैवल पैकेज देना एक अलग और शानदार तोहफा हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि की बहनों को ऑफिस डायरी, पेन स्टैंड या कपड़े गिफ्ट करें। ये चीजें उनके प्रोफेशनल अंदाज़ को निखारने में मदद करेंगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि की बहनों को टेक गैजेट्स, मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, या एस्ट्रोलॉजी बुक देना एक दिलचस्प और फायदेमंद उपहार रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि की बहनों को भगवान की मूर्ति या एयरपॉड्स देना अच्छा रहेगा। यह उन्हें मानसिक शांति और तकनीकी सुविधा दोनों देगा।
इस रक्षाबंधन पर बहन को ऐसा तोहफा दें जो सिर्फ दिखने में ही खूबसूरत न हो, बल्कि उसकी राशि से जुड़कर उसके जीवन में सकारात्मक असर भी डाले। इससे न सिर्फ आपका रिश्ता मजबूत होगा, बल्कि बहन के भाग्य को भी मिलेगी एक नई रफ्तार।
