भारतीय संस्कृति में दान को पुण्य का कार्य माना जाता है। धर्मग्रंथों और ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक दिन का अपना एक विशेष महत्व होता है और अलग-अलग चीजों के दान से व्यक्ति को अलग-अलग फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं किस दिन क्या दान करना चाहिए।
भारतीय परंपरा में दान को अत्यंत पुण्यदायी और मोक्षदायक कर्म माना गया है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में संतुलन, सेवा और सद्भाव को भी बढ़ावा देता है। हमारे शास्त्रों और ज्योतिष विद्या में दान का समय, वस्तु और दिन का विशेष महत्व बताया गया है। सही दिन पर सही वस्तु का दान करने से न केवल ग्रहों के दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान कृष्ण ने भी दान को एक पवित्र कर्म बताया है। मान्यता है कि सही समय पर और सही वस्तु का दान करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है।
सप्ताह में किस दिन क्या दान करें?
हर सप्ताह का दिन किसी न किसी ग्रह को समर्पित होता है। उसी आधार पर अलग-अलग वस्तुओं का दान करना फलदायी माना गया है।
रविवार: सूर्य देव का दिन
रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। सूर्य यश, मान-सम्मान और आरोग्य के कारक हैं। इस दिन आप सूर्य देव को गेहूं, गुड़, तांबा, लाल वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है।
सोमवार (चंद्र देव का दिन):
सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित है। मानसिक शांति, मातृ सुख और भावनात्मक स्थिरता के कारक है। इस दिन चावल, दूध, दही, सफेद वस्त्र, चांदी।
मंगलवार: मंगल देव का दिन
मंगलवार का दिन मंगल देव को समर्पित है, जो ऊर्जा, साहस और भूमि के कारक हैं। इस दिन मसूर दाल, लाल चंदन, लाल वस्त्र, मिठाई (बूंदी लड्डू), शस्त्र या भूमि संबंधित वस्तुएं दान कर सकते हैं।
बुधवार: बुध देव का दिन
बुधवार का दिन बुध देव को समर्पित है, जो बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक हैं। इस दिन हरी मूंग दाल, हरे वस्त्र, पन्ना (यदि सामर्थ्य हो), कपूर, मिश्री का दान करें।
गुरुवार: बृहस्पति देव का दिन
गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित है, जो ज्ञान, गुरु कृपा, संतान सुख और सौभाग्य के कारक हैं। इस दिन पीली दाल, हल्दी, धार्मिक पुस्तकें, केसर दें।
शुक्रवार: शुक्र देव का दिन
शुक्रवार का दिन शुक्र देव को समर्पित है, जो भौतिक सुख, प्रेम, सौंदर्य और कला के कारक हैं। इस दिन चावल, दूध, दही, सफेद वस्त्र, इत्र, सौंदर्य प्रसाधन, चांदी, चीनी का दान करें।
शनिवार: शनि देव का दिन
शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है, जो कर्म, न्याय और आयु के कारक हैं।इस दिन काले तिल, सरसों का तेल, उड़द दाल, काले वस्त्र, लोहा, कंबल का दान करें।
सबसे शुभ दिन कौन सा?
हालांकि सप्ताह के सभी दिन दान के लिए शुभ माने गए हैं, लेकिन गुरुवार और शनिवार को विशेष रूप से पुण्यदायक माना जाता है। गुरुवार जो बृहस्पति ग्रह से जुड़ा दिन होने के कारण यह दिन धार्मिक कार्यों और ज्ञानवर्धक वस्तुओं के दान के लिए सर्वोत्तम है। शनिवार जो शनि देव के प्रभाव को शांत करने के लिए यह दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान देने का उत्तम अवसर माना जाता है।
