अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधों को घर में लगाना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। ये पौधे न केवल आपके घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि धन और सकारात्मक ऊर्जा भी आकर्षित करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 7 भाग्यशाली पौधों के बारे में, जो चुंबक की तरह पैसा खींचते हैं।
मनी प्लांट
भाग्यशाली पौधों की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है मनी प्लांट का। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बहुत ही शुभ माना गया है, जिसे घर में रखने से धन लाभ होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। मनी प्लांट को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है।
जेड प्लांट
जेड प्लांट, जिसे क्रासुला ओवाटा या मनी ट्री भी कहा जाता है, फेंगशुई में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। यह पौधा न केवल धन को आकर्षित करता है, बल्कि आर्थिक निर्णयों में भी शुभता लाता है।
बैम्बू प्लांट
वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में बैम्बू प्लांट को घर में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसे आमतौर पर बांस का पौधा भी कहते हैं। घर में बांस का पौधा लगाने से चुंबक की तरह पैसा खींचा चला आता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
अपराजिता पौधा
हिंदू धर्म में अपराजिता का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसे घर में लगाने से शनि देव की कृपा घर पर बनी रहती है और धन की वर्षा होती है। अपराजिता के पौधे को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है।
कॉइन प्लांट
कॉइन प्लांट को इसकी गोल पत्तियों के कारण धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसे घर या ऑफिस में लगाने से कर्ज से छुटकारा मिलता है और आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
शमी पौधा
शमी का पौधा वास्तु शास्त्र में काफी लाभकारी माना गया है। शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में शमी का पौधा शनि देव को प्रिय है और इससे आपके परिवार पर शिव जी की भी कृपा बनी रहती है।
