Mathura में पंडित प्रदीप मिश्रा के बयान से मचा बवाल,भगवान चित्रगुप्त पर की विवादित टिप्पणी, साधु-संतों में आक्रोश

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त को लेकर की गई टिप्पणी पर मथुरा में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी की मांग की।

देश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार मामला भगवान चित्रगुप्त से जुड़ा है। महाराष्ट्र में एक कथा के दौरान मिश्रा ने भगवान चित्रगुप्त को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे साधु-संतों में गहरा आक्रोश फैल गया है। मथुरा में साधु-संतों ने इसका जोरदार विरोध किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

भगवान चित्रगुप्त को कहा ‘मुच्छड़’

बीते दिनों महाराष्ट्र में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘मुच्छड़’ कहकर संबोधित किया। जिसके बाद से साधु-संतों में भारी आक्रोश है और। संत समाज के लोगों ने बुधवार को पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात की।

मथुरा में संतों का विरोध प्रदर्शन

मथुरा में संतों ने इस बयान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा का पुतला दहन किया और उसे चप्पलों से पीटा। प्रदर्शन के दौरान साधु-संतों ने मिश्रा को “कलयुग का रावण” बताया। साधु-संतों ने कहा कि यह कलयुग का रावण है, जो लगातार अपनी वाणी से गंदे-गंदे शब्दों को बोलता रहता है और जो उसने हमारे चित्रगुप्त भगवान के प्रति शब्द कहे हैं वह हम दोहरा भी नहीं सकते हैं। यह कभी राधा रानी तो कभी महिला तो कभी अन्य भगवानों को लेकर टिप्पणी करता रहता है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

संतों ने प्रदीप मिश्रा का फूंका पुतला

संत समाज ने मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात की और मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। संतों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि मिश्रा को जल्द गिरफ्तार किया जाए, वरना देशभर में विरोध तेज किया जाएगा।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra

Leave a Comment