Baghpat में बहू ने ससुर की जमकर की पिटाई, फिर खुद लगा ली फांसी, क्या है पूरा मामला! यहां पढ़ें

बागपत में एक बहू ने अपने ससुर बस इस वजह से जमकर धुनाई कर दी क्योंकि ससुर जी घर में मिट्टी लगा जूता पहनकर आ गए थे। फिर क्या था बहू ने डंडा उठाया और सुसर को जमकर पीट दिया।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महज जूते में लगी मिट्टी को लेकर बहू और ससुर के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला मारपीट और आत्महत्या के प्रयास तक जा पहुंचा। बहू ने ससुर को डंडे से पीट डाला और फिर खुद फांसी लगा ली। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने उसे बचा लिया।

जूते में लगी मिट्टी बनी विवाद की वजह

यह घटना सोमवार सुबह खेकड़ा कस्बे के एक मोहल्ले में हुई। यहां एक बाइक मैकेनिक अपने परिवार के साथ रहता है। सुबह मैकेनिक अपने बच्चे और पिता के साथ घूमने गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी घर पर साफ-सफाई का काम कर रही थी। इसी बीच मकैनिक के पिता घर लौटे और उनके जूते में ढेर सारी मिट्टी लगी हुई थी, जो फर्श पर फैल गई। फर्श पर गंदगी देख बहू आगबबूला हो गई। इसके बाद बहू ने ससुर के साथ गाली-गलौज कर ससुर को डंडे से खूब पीटा और अपने कमरे में चली गई।

कमरे में लगाया फांसी का फंदा

कमरे में पहुंचने के बाद बहू ने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया और पंखे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। उसी समय उसका पति घर लौट आया। बेटी ने मां को पंखे पर लटकता देख शोर मचाया, जिससे घर और आस-पड़ोस के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

लोगों ने तुरंत बहू को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां महिला का इलाज चल रहा है और अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

;;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post