Health Care: गर्मियों में करें इस फल का सेवन, मिनरल और फाइबर का है अच्छा सोर्स

गर्मियों में सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। इस मौसम में ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए जो शरीर को ठंडक पहुंचाएं और हाइड्रेट रखें। इन्हीं में से एक है जामुन। स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा यह फल ना केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता के अनुसार, अगर गर्मियों में रोजाना सीमित मात्रा में जामुन खाया जाए, तो इससे कई हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं।

जामुन में विटामिन सी, बी12, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यह मिनरल और फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। इसलिए इसे नियमित रूप से डाइट में शामिल करना हमारी ओवर ऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसे खाने के फायदों के बारे में।

डायबिटीज के लिए रामबाण

जामुन की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक देने का काम करती है। गर्मियों में अक्सर डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक की समस्या हो जाती है, ऐसे में जामुन खाने से शरीर को राहत मिलती है और पानी की कमी भी पूरी होती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। आयुर्वेद में भी जामुन के बीजों को मधुमेह के इलाज में उपयोगी बताया गया है।

डाइजेशन में फायदा

इसे खाने से डाइजेशन को बेहतर बनाने में भी मदद मिल सकती है। एक्सपर्ट ने बताया कि जामुन में एंथोसायनिन नाम का एक कंपोनेंट होता है, जो हमारे सेल्स को लिए बहुत अच्छा होता है। इससे खून बढ़ाने में मदद मिल सकती है। क्योंकि यह आयरन का भी अच्छा सोर्स होता है। इसलिए आयरन की कमी के कारण होने वाली खून की कमी को इससे पूरा किया जा सकता है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता ने बताया कि जामुन की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन नियमित रूप से करने से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

खून की कमी को दूर करता है

जामुन आयरन का अच्छा स्रोत होता है। यह शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है, जिससे एनीमिया जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद एंथोसायनिन नामक तत्व हमारे शरीर की कोशिकाओं के लिए भी फायदेमंद है।
जामुन में कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक होता है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती। ऐसे में यह ओवरइटिंग से बचाता है और वजन घटाने में मदद करता है।

खून की कमी को दूर करता है

जामुन आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है, जिससे एनीमिया जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद एंथोसायनिन नामक तत्व हमारे शरीर की कोशिकाओं के लिए भी फायदेमंद है।

कितनी मात्रा में खाएं?

एक्सपर्ट किरण गुप्ता के अनुसार, एक दिन में 200 ग्राम जामुन खाना सुरक्षित है। हालांकि, हर व्यक्ति की शारीरिक जरूरत अलग होती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में और अपने शरीर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए खाना चाहिए।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra

Leave a Comment