पूर्व आर्मी मेजर और फिटनेस कोच खुशबू पाटनी ने घुटने के दर्द से छुटकारा पाने के लिए जबरदस्त नुस्खा बताया है। जिन लोगों के घुटनों में बहुत दर्द रहता है उनके लिए खुशबू पाटनी ने कमाल की एक्सरसाइज बताई है।
बढ़ती उम्र के साथ-साथ घुटनों में दर्द की समस्या भी बढ़ जाती है। कई घुटनों का दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि लोग किसी सहारे के बिना चल ही नहीं पाते, ज्यादातर ये दिक्कत बढ़ती उम्र के साथ लोगों में नजर आने लगती है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इसका इलाज नहीं है। रोजाना की कुछ आदतें और लाइफस्टाइल में बदलाव से हम इसे दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं।
खुशबू पाटनी के 3 असरदार एक्सरसाइज
घुटनों के दर्द और चटकने की आवाज से छुटकारा पाने का इलाज दिशा पाटनी की बहन और फिटनेस कोच खुशबू पाटनी ने आसान स्टेप्स बताए है जिसे घर पर रहकर किया जा सकता है। उनका कहना है कि अगर आपको चलते समय परेशानी होती है या उठते-बैठते और सीढ़ियां चढ़ते-उतरते वक्त घुटनों से आवाज़ आती है, तो ये एक्सरसाइज मददगार हो सकते हैं।
बैकवर्ड रनिंग
खुशबू के अनुसार, जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है, उनके लिए बैकवर्ड रनिंग एक अच्छा विकल्प है। इसमें व्यक्ति को धीरे-धीरे पीछे की ओर 2 से 5 मिनट तक चलना होता है। इससे घुटनों पर कम दबाव पड़ता है और धीरे-धीरे मांसपेशियों में मजबूती आती है।
चेयर पोज
चेयर पोज या कुर्सी की तरह बैठना, इस एक्सरसाइज में आपको दीवार के सहारे अपनी पीठ सीधी करके बैठना होता है, जैसे आप एक कुर्सी पर बैठे हों। ऐसा आप को कम से कम 30 सेकंड तक बनाए रखना होता है। यह घुटनों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं इस एक्सरसाइज से मसल्स में मजबूती आती है।
लेग स्ट्रेचिंग
खुशबू पाटनी ने लेग स्ट्रेचिंग को भी फायदेमंद बताया। यह एक्सरसाइज घुटनों के जोड़ों को लचीलापन देती है और दर्द को कम करने में मदद करती है। इसे करना बेहद आसान है और इसमें किसी उपकरण की जरूरत नहीं होती।
खुशबू पाटनी सोशल मीडिया के जरिए अक्सर वीडियो शेयर करती है जिसमें वह डेली वर्कआउट और हेल्थी लाइफस्टाइल को लेकर अपनी टिप्स शेयर करती हैं।
