आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिला। विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर का विकेट लेने के बाद जोरदार जश्न मनाया। वहीं पंजाब की ओनर प्रीति जिंटा की मायूसी हर किसी का ध्यान खींच गई।
आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में एक पल ऐसा आया जिसने पूरे मैच का बदल दिया, वह था श्रेयस अय्यर का विकेट। इस विकेट के बाद विराट कोहली का जोश से भरा जश्न और पंजाब की ओनर पंजाब किंग्स की ओनर का मूंह पूरी तरह से उतरा हुआ नजर आया।
किस गेंदबाज ने किया आउट
फाइनल में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में जब पंजाब की पारी आगे बढ़ रही थी, तब 12वें ओवर में रोमारीयो शेफर्ड ने श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। जैसे ही वह आउट हुए, विराट कोहली अपने जज्बात पर काबू नहीं रख पाए और जोरदार अंदाज में जश्न मनाया। उनके चेहरे पर जुनून साफ दिख रहा था। जैसे वह पल पूरे सीजन की मेहनत का नतीजा हो। विराट कोहली भी जानते थे कि श्रेयस अय्यर का विकेट उनकी टीम के लिए कितना अहम है। वहीं दूसरी ओर पंजबा किंग्स की ओनर प्रीति जिंटा इस विकेट के गिरते ही काफी निराश हो गईं और उनका मूंह पर साफ दिखाई पड़ रहा था।
अय्यर के आउट होते ही विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। उन्होंने मैदान पर जोरदार अंदाज में जश्न मनाया। उनकी आंखों में जुनून, चेहर पर आत्मविश्वास और जीत की भूख साफ दिखाई दे रही थी। यह जश्न केवल एक विकेट पर नहीं था, बल्कि पूरे सीजन की मेहनत और इंतजार का नतीजा था।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीजन में टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए थे। क्वालिफायर 2 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार 87 रनों की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत पंजाब पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी। फैंस को उम्मीद थी कि अय्यर फाइनल में भी बड़ी पारी खेलकर पंजाब को पहली खिताबी जीत दिलाएंगे लेकिन सारा खेल उल्टा पड़ गया।
कोहली का जश्न सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब छाया
फैंस ने इसे ‘विराट मोमेंट’ का नाम दिया और हर प्लेटफॉर्म पर इसकी चर्चा होने लगी। वहीं दूसरी ओर, अय्यर के विकेट ने पंजाब की उम्मीदों को गहरा झटका दिया, क्योंकि वह टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज थे। प्रीति जिंटा का चेहरा मायूसी से भर गया। वो पूरी तरह से निराश नजर आईं, क्योंकि उन्हें भी पता था कि यह विकेट पंजाब की जीत की उम्मीदों को बड़ा झटका है।
विराट कि आईकॉनिक मोमेंट ने साफ कर दिया कि विराट कोहली और उनकी टीम इस बार सिर्फ खेलने नहीं, ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरी है। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी के पास सुनहरा मौका है आईपीएल ट्रॉफी जीतने का, और कोहली किसी भी हाल में इसे हाथ से जाने नहीं देना चाहते।
;;