Lucknow: खोपड़ी का सूप बनाकर पीने वाला नरपिशाच राजा कलंदर और साथी बच्छराज जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे

25 साल पुराने डबल मर्डर केस में लखनऊ कोर्ट ने सीरियल किलर राजा कलंदर और साथ ही बछराज को आजीवन कारावास की सजा और 1 लाख जुर्माना सुनाया गया है।

लखनऊ की अदालत में लगभग 25 साल पुराने डबल मर्डर केस में दोषी सिद्ध होने के बाद आज सजा का ऐलान किया। सीरियल किलर राजा कलंदर और उसके साथी बछराज को एक एक लाख का जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त सजा भी भगत नहीं पड़ेगी। सीरियल किलर राजा कलंदर पर निर्दोष लोगों की हत्या करने और उनके सर को अपने फार्म हाउस में छुपाने का आरोप है।

प्रयागराज निवासी राजा कलंदर का राम निरंजन पर इंसानी खोपड़ियां इकट्ठा करके उन्हें फार्म हाउस पर छुपाने का आरोप लगा था। राजा कलंदर उर्फ राम निरंजन और उसके साथ ही बछराज कोल को 22 वर्षीय मनोज कुमार सिंह और उनके ड्राइवर रवि श्रीवास्तव का अपहरण और हत्या के आरोप में दोषी करार ठहराया गया है।

निर्दोष के दिमाग का सूप पीता था

खौफ का दूसरा नाम राजा कलंदर भी कहा जाता था। वो निर्दोष लोगों की हत्या कर उनके शव के टुकड़े कर इधर उधर फेंकता था और दिमाग का सूप बनाकर पीता था। राजा कलंदर के दहशत तक फैली जब उसने सबसे पहले एक पत्रकार की हत्या की थी। इस हत्या के जांच का सिलसिला जिला पंचायत सदस्य फूलन देवी की घर तक पहुंची थी। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो मृतक पत्रकार का सामान मिला था और राजा कलंदर ने वही अपना जुर्म कबूला और फार्म हाउस में दफनाया गैस 14 नर मुंडो का भी खुलासा किया।

फार्महाउस में रखता था मृतकों की खोपड़ी

राजा कलंदर के अंदर अपने दुश्मनों को लेकर दुश्मनी इतनी बढ़ गई कि वह अपने दुश्मनों को मार कर उनकी खोपड़ी को अपने फार्म हाउस में छुपाता था। पेड़ों में टांगकर जाति के हिसाब से उनको कलर करता था और फिर अदालत लगाकर सजा सुनाता था। पुलिस के मुताबिक राजा कलंदर मृतकों का हिसाब किताब भी रखता था उसके पास से एक डायरी भी मिली जिसमें उसने सभी मृतकों का लेखा-जोखा लिख रखा था, जिसे वह अदालत डायरी कहता था। इस डायरी में उसने मर्डर करने की सूची बना रखी थी।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra

Leave a Comment