Salman Khan के घर किसने की 1080 किलोमीटर से दूर आकर रेकी, पढ़ कर दंग रह जाएंगे

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक बार फिर सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है।
छत्तीसगढ़ से आया एक युवक अवैध रूप से घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। यह मामला 20 मई की शाम का है, जब 23 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह नाम के युवक ने सलमान खान से मिलने के लिए उनके घर में घुसने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि जितेंद्र कुमार सिंह सुबह 9:45 बजे से ही सलमान खान के घर के आसपास मंडरा रहा था। जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे हटने को कहा, तो वह नाराज़ हो गया और गुस्से में आकर अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया।

हालांकि, शाम होते-होते जितेंद्र कुमार सिंह ने फिर से गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की। इस बार वह इमारत में रहने वाले किसी व्यक्ति की कार के पीछे छिपकर अंदर दाखिल हो गया। लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के चलते उसे तुरंत पकड़ लिया गया और फिर बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि वो सलमान खान का बहुत बड़ा फैन है और उनसे मिलना चाहता था, इसीलिए उसने ये कदम उठाया। उसने पुलिस से कहा, “पुलिस मुझे उनसे मिलने नहीं दे रही थी, इसलिए मैं छिपने की कोशिश कर रहा था।” जितेंद्र कुमार सिंह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, जो मुंबई से लगभग 1080 किलोमीटर दूर है। इतनी दूर से आकर किसी सेलिब्रिटी के घर में इस तरह घुसने की कोशिश करना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।

बांद्रा पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 329(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक की मानसिक स्थिति सामान्य है या नहीं।

जितेंद्र से एक दिन पहले 19 मई को मुंबई की ही एक युवती ईशा छाबड़ा ने भी सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की थी। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकियों और हाल ही में गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इसके बावजूद बार-बार इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post