Pakistan ने फिर की भारत के खिलाफ की नाकाम कोशिश, पाक की 8 मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने किया तबाह

एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ हिमाकत करने की कोशिश की है. पाकिस्तान की ओर से जम्मू एयरपोर्ट पर रॉकेट से हमले की कोशिश की गई है. इससे अलावा पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस पर भी हमला करने का प्रयास किया है. जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलों को मार गिराया है.

बता दें कि पाकिस्तान ने जम्मू नागरिक हवाई अड्डे, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और पड़ोसी क्षेत्रों में 8 मिसाइलें दागी थीं. इन सभी को Indian Air Defence S 400 ने हवा में ही मार गिराया.

इसके साथ ही पाकिस्तान के कायराना हमले के बाद भारत की सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट को मार गिराया है. इनमें दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट शामिल हैं. F-16 एक अमेरिकी मल्टी रोल लडाकू विमान है. पाकिस्तान मीडिया के अनुसार इस F-16 विमान ने सरगोधा से उड़ान भरी थी. ये F-16 विमान पाकिस्तानी वायुसेना के 9 स्क्वाड्रन का था.

सूत्रों की मानें तो एक पाकिस्तानी पायलट भारतीय सेना की हिरासत में है. खबर है कि गुरुवार शाम को राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) के एक पायलट को पकड़ लिया गया है. जैसलमेर में लड़ाकू विमान से बाहर निकलने के बाद पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट को हिरासत में ले लिया गया. फिलहाल अभी तक पायलट की पहचान उजागर नहीं की गई है.

;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post