Health: मीठा स्‍वाद और जबरदस्‍त सेहत—डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है शकरकंद, डाइट में ऐसे करें शामिल

शकरकंद यानी स्‍वीट पोटैटो एक ऐसा सुपरफूड है जो स्‍वाद, सेहत और ऊर्जा का परफेक्‍ट कॉम्बिनेशन है। आमतौर पर मीठा स्‍वाद डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक माना जाता है, लेकिन शकरकंद इस धारणा को गलत साबित करता है। इसमें मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से ये डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके साथ ही यह वजन घटाने, इम्यूनिटी बढ़ाने, दिल और पेट की सेहत सुधारने में भी कारगर है। आइए जानते हैं कि शकरकंद खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं और इसे डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है।

  1. विटामिन A का सुपर स्रोत

शकरकंद में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने, त्वचा को हेल्दी रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। हर उम्र के लोग इसे आराम से खा सकते हैं।

  1. बेहतर डाइजेशन में सहायक

शकरकंद में मौजूद डाइटरी फाइबर पाचन तंत्र के लिए रामबाण साबित होता है। यह आंतों को हेल्दी रखता है और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। जिन लोगों को अपच की समस्या रहती है, उनके लिए यह एक प्राकृतिक उपाय है।

  1. डायबिटीज में कारगर

मीठा होने के बावजूद शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह धीरे-धीरे ब्लड शुगर बढ़ाता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करते हैं, जिससे टाइप-2 डायबिटीज में राहत मिल सकती है। लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।

  1. वजन घटाने में मददगार

शकरकंद कम कैलोरी वाला और पेट भरने वाला फूड है। इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे अनावश्यक स्नैकिंग से बचा जा सकता है। ये गुण इसे वेट लॉस डाइट के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

  1. स्किन को बनाए ग्लोइंग

शकरकंद में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को नमी देते हैं, झुर्रियों को कम करते हैं और स्किन को अंदर से चमकदार बनाते हैं।

  1. इम्यूनिटी बूस्टर

शकरकंद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे संक्रमण से लड़ने की ताकत बढ़ती है। यह सर्दी, खांसी और सामान्य संक्रमण से बचाव में मददगार है।

  1. दिल को रखे हेल्दी

इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है।

  1. मजबूत बनाता है हड्ड‍ियां

शकरकंद में विटामिन A, C, B-6, पोटैशियम और आयरन की अच्‍छी मात्रा होती है। ये सभी पोषक तत्व हड्ड‍ियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं। खासकर बढ़ती उम्र के लोगों को यह डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

डाइट में कैसे शामिल करें शकरकंद?

शकरकंद को उबालकर ऊपर से नींबू, काला नमक डालकर खा सकते हैं।

तंदूरी स्टाइल में इसे भूनकर सलाद या स्नैक की तरह लें।

इसकी टिक्की या कटलेट बनाकर हेल्दी स्नैक तैयार करें।

स्वीट पोटैटो चाट बनाकर स्वाद और सेहत दोनों का मजा लें।

शकरकंद एक ऐसा सुपरफूड है जो न केवल डायबिटीज कंट्रोल करता है, बल्कि दिल, पेट, त्वचा और इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद है। इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर आप खुद को फिट, एक्टिव और हेल्दी बना सकते हैं।

;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post