Akshaya Tritiya 2025 के दिन गृहप्रवेश करना कितना शुभ, जान लें मुहूर्त और विधि

अक्षय तृतीया 2025 का दिन किसी भी अच्छे काम के लिए काफी शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन शादी, गृह प्रवेश, मुंडन या कोई अन्य शुभ कार्य आप करना चाहते हैं तो बिना किसी पंडित के सलाह के भी किया जा सकता है.

30 अप्रैल 2025 को है अक्षय तृतीया

इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को पड़ रही है. संस्कृत में ‘अक्षय’ शब्द का अर्थ होता है शाश्वत. इसलिए ऐसा मानते हैं कि इस दिन कोई भी व्रत, गरीबों को दान और प्रार्थनाएं शुभ फल देती है. अक्षय तृतीया के दिन को अनंत सफलता के दिन के रूप में जाना जाता है.

अक्षय तृतीया 2025 गृह प्रवेश मुहूर्त

अक्षय तृतीया के पूरे दिन अबूझ मुहूर्त रहता है. जिसका मतलब है कि इस दिन बिना मुहूर्त देखे कोई भी मांगलिक कार्य आप कर सकते हैं. अगर फिर भी आप विशेष मुहूर्त देखकर गृह प्रवेश करने के इच्छुक हैं तो इस शुभ समय में करें –

अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश के लिए – सुबह 05:41 मिनट से दोपहर 12:18 मिनट का समय बेहद शुभ रहेगा.
वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि प्रारम्भ – अप्रैल 29, 2025 को शाम 5:31 बजे

वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि समाप्त – अप्रैल 30, 2025 को दोपहर 2:12 बजे

अक्षय तृतीया पर ऐसे करें गृह प्रवेश

अक्षय तृतीया के दिन नए घर के मुख्य द्वार को सजाएं.
मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं, रंगोली बनाएं.
मां लक्ष्मी का आगमन घर के मुख्य द्वार से ही होता है.
इसके साथ ही पूरे घर को फूलों से सजाएं.
सबसे पहले दाहिने पैर को घर के अंदर रखें.
विधिवत पुजारी द्वारा पूजा कराएं और इस दौरान शंखनाद जरुर करें. इससे तमाम नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.
वास्तु दोष पूजा, हवन, नवग्रह शांति पूजा करें.
रसोई घर की पूजा करें, इस दौरान रसोई में दूध उबालें और खीर का भोग लगाएं.
ब्राह्मण भोजन कराने के बाद दक्षिणा देकर उन्हें आदर के साथ विदा करें.
अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश कर रहे हैं तो सोना खरीदकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें, इससे धनलाभ के योग बने रहते हैं.
रात में यहां मुख्य द्वार पर दीपक लगाएं और घर को बिल्कुल भी सूना न छोड़ें.

;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post