Mahakumbh के निरंजनी अखाड़े से जुड़ीं है एक नहीं कई बड़ी हस्तियां: अंबानी, हनी सिंह, अखिलेश से लेकर ये नाम है शामिल

निरंजनी अखाड़ा हाल ही में वैश्विक चर्चा का केंद्र बन गया है, जब एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने सनातन धर्म अपनाते हुए महाकुंभ में कल्पवास किया। लॉरेन पॉवेल जॉब्स, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज के कैंप में ठहरी हैं, जो उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं। इस घटना के बाद अखाड़े की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

दुनिया की मशहूर हस्तियां अखाड़े से जुड़ी

लॉरेन पॉवेल जॉब्स के अलावा, देश और दुनिया की कई मशहूर हस्तियां इस अखाड़े से जुड़ी हुई हैं। इनमें भारत के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, क्रिकेटर सुरेश रैना और ऋषभ पंत, गायक हनी सिंह, और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत शामिल हैं। इन सभी ने निरंजनी अखाड़े के संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया है।

साध्वी हर्षा रिछारिया चर्चा में

निरंजनी अखाड़े से जुड़ीं साध्वी हर्षा रिछारिया भी महाकुंभ में प्रमुखता से चर्चा में हैं। इसके अलावा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस अखाड़े में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। अखिलेश यादव के पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव तथा सपा नेता अमर सिंह भी इस अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी के प्रति गहरा सम्मान रखते थे।

80 प्रतिशत साधु-संत हाइली एजुकेटेड

निरंजनी अखाड़े की एक और महत्वपूर्ण विशेषता इसके साधुओं की उच्च शिक्षा और विद्वता है। यहां के करीब 80 प्रतिशत साधु-संत हाइली एजुकेटेड हैं, जिनमें प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर, और उच्च पदों पर रह चुके आईएएस और आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी

अखाड़े में भगवान शिव के बड़े पुत्र भगवान कार्तिकेय को आराध्य मानने की परंपरा है। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी से एक बार मिलकर लोग उनके अनुयायी बन जाते हैं। उनकी आध्यात्मिक क्षमता और ज्ञान से प्रभावित होकर कई हस्तियां इस अखाड़े से जुड़ चुकी हैं।;

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra